प्रतिमाह पेंशन पाने की कठिन राह: पंद्रह सौ रुपये निकालने के लिए करना पड़ता है तीन माह का इंतजार
-वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों को हर माह 500 रुपये पेंशन का प्रावधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन में सरकार ने इन लोगों को अतिरिक्त बोनस देकर थोड़ी राहत दी है लेकिन अब पेंशन के लिए तीन महीने के इंतजार के बाद 1500 रुपये इनके खाते में आएंगे। कुछ लोग पेंशन की इस राशि को पाने के लिए विकास विभाग के चक्कर काटते रहते हैं। दरअसल, बैंक से पेंशन की धनराशि अपडेट न होने के कारण इन्हें विकास विभाग जाना पड़ता है।
पेंशन पाने के लिए राह बहुत कठिन
अगर आप इस श्रेणी में पेंशन पाने की जुगत में हैं तो आपको सरकारी विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे। पहले ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद एसडीएम स्तर से सत्यापन होगा। सत्यापन में छह माह से एक वर्ष लग जाता है। आपके आवास तक पहुंचकर सत्यापन किया जाता है। हालांकि, अब सरकार ने सिर्फ विधवा पेंशन में ऐसी सुविधा दी है कि अगर 30 दिन तक सत्यापन रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं लगाई तो पेंशन खुद ही बन जाएगी।
लोकतंत्र और स्वतंत्रता सेनानियों की बल्ले-बल्ले
जरुरतमंद लोगों से अगर लोकतंत्र और स्वतंत्रता सेनानी की तुलना करें तो इनकी स्थिति कहीं ज्यादा बेहतर है। इनको 20 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है।
केस स्टडी
1. शास्त्रीनगर निवासी खुशबू ने विधवा पेंशन के लिए सरकारी विभागों के चक्कर काटे। इसके बाद कहीं जाकर उनकी पेंशन शुरू हुई। दो बच्चों के साथ 500 रुपये प्रतिमाह में गुजारा चलाना मुश्किल है। ऐसे में वह दुकान पर नौकरी कर अपना जीवनयापन कर रही हैं।
2. दिव्यांग नितिन अपने साथ-साथ अन्य दिव्यांग भाइयों की मदद करने के लिए आगे रहते हैं। उन्होंने बताया कि मात्र 500 रुपये महीने से घर चलाना मुश्किल है। वैसे भी यह धनराशि तीन महीने में मिलती है। ऐसे में अन्य रोजगार करने पर ही घर चल सकता है।
3. शेरगढ़ी निवासी बालजत की उम्र 71 वर्ष है। उनके घरवालों का कहना है कि इससे उनकी दवाई आदि का खर्च निकल जाता है, लेकिन पेंशन को तीन महीने के बजाय हर महीने देना चाहिए।
विधवा पेंशन
कुल लाभार्थी - 40018
प्रतिमाह पेंशन - 500 रुपये
दिव्यांग पेंशन
कुल लाभार्थी - 13 699
प्रतिमाह पेंशन - 500 रुपये
वृद्धावस्था पेंशन
कुल लाभार्थी - 28059
प्रतिमाह पेंशन - 500 रुपये
लोकतंत्र सेनानी
कुल लाभार्थी - 83
लोकतंत्र सेनानी आश्रित -10
प्रतिमाह पेंशन - 20 हजार
स्वतंत्रता सेनानी
कुल लाभार्थी - 2
स्वतंत्रता सेनानी आश्रित-24
प्रतिमाह पेंशन - 20176