फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pehli baar dikhaai denge kai neta

पहली बार गणवेश में दिखाई देंगे कई नेता 

Sun, 25 Feb 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
pehli baar dikhaai denge kai neta
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राष्ट्रोदय में यूं तो तीन लाख से ज्यादा स्वयं सेवक गणवेश में होंगे। लेकिन कुछ ऐसे भी जनप्रतिनिधि और नेताओं पर लोगों की निगाह होगी, जो पहली बार गणवेश में नजर आएंगे। ऐसे कुछ नेताओं की आमद कार्यक्रम स्थल पर शुरू हो गई है। वह लगातार व्यवस्थाओं को देखने और सहयोग के लिए पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। मूल रूप से फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी अवतार सिंह भड़ाना की गिनती प्रभावशाली गुर्जर नेताओं में होती है। वह कांग्रेस में रहते हुए मेरठ लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। 2014 में वह फरीदाबाद से लोकसभा चुनाव हार गये थे। उसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी। 2017 में वह प्रदेश की मीरापुर विधानसभा से भाजपा के सिंबल पर विधायक निर्वाचित हुए। अवतार सिंह भड़ाना को पहली बार मेरठ सहित आसपास के लोग गणवेश में देखेंगे। 
विज्ञापन

यही नहीं पथिक सेना के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर जो कि जिला पंचायत चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हुए। वह और उनके पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, बागपत विधायक योगेश धामा सहित कई पूर्व विधायक जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। सब पहली बार गणवेश में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed