फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Peace ritual held in Jain temple on full moon day of Shravan month

श्रावण मास पूर्णिमा पर हुआ जैन मंदिर में शांति विधान

Sat, 09 Aug 2025 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Peace ritual held in Jain temple on full moon day of Shravan month
असौड़ा हाउस जैन मंदिर में कार्यक्रम।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असोड़ा हाउस में शांति विधान किया गया। मूल नायक 16वें तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान के सम्मुख 32 परिवारों द्वारा पूजा की गई। मंदिर जी में सुबह अभिषेक और शांतिधारा की गई। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य हेमचंद जैन, युविका जैन, मेघना जैन, मयंक जैन, नमन जैन और शौर्य जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
श्रेयांस नाथ भगवान का भी पूजन किया गया। भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित करने का सौभाग्य विनोद जैन, शोभा जैन, निखिल जैन परिवार को मिला। रमेश जैन ने बताया कि आज के दिन मुनि विष्णु कुमार ने अकंपनाचार्य आदि 700 मुनियों का उपसर्ग दूर किया था। यह दिन श्रावण मास की पूर्णिमा का दिन था। इस दिन को याद रखने के लिए लोगों ने हाथ मे सूत के डोरे बांधे। तभी से यह पर्व रक्षाबंधन पर्व के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

रचित जैन ने बताया 10 अगस्त को शांति विधान के समापन पर विशेष कार्यक्रम होगा। इसमें प्रात 6:30 अभिषेक, शांतिधारा पूजन 8:30 बजे होगा। अतिथि सम्मान 9:00 और पुरस्कार वितरण 9:15 बजे होगा। विश्व शांति महायज्ञ एवं कलश वितरण का कार्यक्रम भी किया जाएगा। इस अवसर पर रमेश जैन, राकेश जैन, मनोज जैन, नवीन जैन, रोहित जैन, सौम्या जैन, पूनम जैन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
निर्वाण महोत्सव मनाया
- दिगंबर जैन पंचायती मंदिर कंकरखेड़ा में जैन धर्म के 11वें तीर्थकर श्री श्रेयांसनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव और रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। निर्वाण लाडू बड़े ही हर्षोल्लास के साथ चढ़ाया गया। निर्वाण महोत्सव पर बड़े, बच्चे और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। हस्तिनापुर में श्री अकंपनाचार्य सहित 700 मुनियों पर आए उपसर्ग को विष्णु कुमार मुनि द्वारा दूर किए जाने पर विशेष पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में डीके जैन, सुमंत प्रसाद, राजीव जैन, संदीप जैन, देवेंद्र जैन, शशांक जैन, अमन जैन, विकास जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed