{"_id":"5e0667018ebc3e87ce3eb2eb","slug":"peace-in-city-ditributed-flower-meerut-news-mrt460867834","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीजिए अमन के फूल और खाइये खिचड़ी... शहर शांत है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीजिए अमन के फूल और खाइये खिचड़ी... शहर शांत है
विज्ञापन
आज जुम्मे की नमाज को लेकर हापुड अडडा् चौराहे पर तैनात फोर्स व शहर की सडको पर खुली जीप मे घुमते एसपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
दोपहर एक बजे... शुक्रवार को गुनगुनी धूप के बीच शहर जुमे की नमाज के लिए तैयार हो रहा है। शहर के व्यस्त चौराहों में से एक हापुड़ अड्डे पर लगे तंबू में एमडीए उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, एसपी सिटी एएन सिंह, एडीएम सिटी अजय तिवारी चर्चा में मशगूल हैं। बात हो रही है कि अब नमाज शुरू होने वाली है। इसके बाद ही हालात का पता चल पाएगा। कुछ ही देर बाद शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में जुमे की नमाज शुरू हो गईं। सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडेय और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला इमलियान मस्जिद के बाहर घूम रहे हैं। तंबू में ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था भी की गई है।
दोपहर दो बजे... एसपी सिटी के मोबाइल पर फोन आने शुरू हो गए हैं। सर सब ठीक है..। नमाजी अपने घरों को लौट रहे हैं। सभी जगह शांति है। एसपी सिटी बोले, अभी तैनात रहिएगा वहीं पर। इसके बाद हापुड़ अड्डा व्यापार संघ के लोग तहरी (खिचड़ी) बांटने के लिए तैयार हो गए। सबसे पहले उन्होंने खिचड़ी तंबू में बैठे अधिकारियों को परोसी। इतने में सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ कोतवाली गुलाब के फूल लेकर पहुंचे। बोले, ये लीजिए अमन के फूल। आज तो अमनो अमान है।
दोपहर तीन बजे... बेगमपुल से कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसएसपी का काफिला हापुड़ अड्डे पर आकर रुकता है। शांति समिति के लोग कमिश्नर, आईजी को गुलाब के फूल देने आगे बढ़ते हैं। उनके साथ नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन भी हैं। कमिश्नर अनीता मेश्राम फूल लेते हुए अमनो अमान के बारे में चर्चा कर रही हैं। पांच मिनट बाद काफिला गोला कुंआ की तरफ बढ़ जाता है। इसके बाद एसपी सिटी खुली जीप में खुद गाड़ी चलाकर क्षेत्र के लोगों के साथ रुट मार्च पर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
----------------------------------------------------------
जहां खाए थे पत्थर, आज वहीं बांटे फूल
- सुबह से हाथ में फूल लेकर घूमते रहे पुलिस प्रशासन के अधिकारी
- 20 दिसंबर में की गई लापरवाही पुलिस ने लोगों के सामने स्वीकारी
मेरठ।
बीती 20 दिसंबर को हापुड़ अड्डा चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल था। पुलिस अफसर हाथों में असलहे लेकर भीड़ के आक्रोश से दो चार हो रहे थे। शुक्रवार को उसी चौराहे पर पुलिस अफसर हाथों में फूल लेकर अमन का पैगाम बांटते दिखे। नतीजा यह रहा है कि पूरा दिन शांति से गुजर गया। उपद्रव तो दूर की बात, किसी ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध तक नहीं किया। लोग पुलिस अधिकारियों के साथ सेल्फी लेते रहे।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद बवाल हुआ। इसमें उपद्रवियों ने पुलिस और प्रशासन पर पथराव व गोलियां चलाईं। पांच लोगों की जान चली गई। कई लोग घायल हुए। करीब एक करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ। बीते जुमे की नमाज पर हुई गलती को याद कर इस बार पुलिस सरकारी असलहों की जगह फूलों से लैस होकर आई। एसपी सिटी, एडीएम सिटी, सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट समेत पुलिस फोर्स हाथ में फूल लेकर हापुड़ अड्डे चौराहे पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन इस तरह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग बोले, साहब 20 दिसंबर को जो हुआ उसका अफसोस है। आप हमें शार्मिंदा मत कीजिए। आज कोई हमारे शहर की फिजा खराब नहीं कर सकता।
पुलिस को भी मिला मेसेज
शुक्रवार को शांति संदेश देकर मेरठ के लोगों ने भी पुलिस को बड़ा मेसेज दिया। पुलिस प्रशासन के अधिकारी समझ गए कि यह शहर गोलियों की नहीं प्यार की भाषा समझता है। शहर के लोग नहीं चाहते कि मेरठ में बवाल हो। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने पुलिस प्रशासन के लिए मेसेज भेजें। कहा कि बधाई दीजिएगा... लोगों ने शहर को जलने से फिर बचा लिया। कई मेसेज पर पुलिस वालों ने जवाब दिया कि बधाई हो। इसको लेकर डीएम और एसएसपी जल्द संभ्रात लोगों के साथ बैठक करेंगे।