फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Peace comes from contentment: Prateek Sagar Maharaj

संतोष से मिलती है शांति : प्रतीक सागर महाराज

Thu, 24 Sep 2026 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Peace comes from contentment: Prateek Sagar Maharaj
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में चल रहे दशलक्षण धर्म महापर्व के नौवें दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अभिषेक और पूजन कर पुण्य अर्जित किया। समवशरण जिनालय में तीन लोक महामंडल विधान की मंगल क्रियाएं विधानाचार्य पंडित आशीष जैन शास्त्री और दिलीप जैन शास्त्री ने मंगलाष्टक के साथ शुरू कराई। मल्लिनाथ भगवान की शांतिधारा पंकज जैन और सविता जैन ने की।

प्रतीक सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को आकिंचन धर्म का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि संसार में रमने के कारण मनुष्य विकारों में उलझता चला जाता है। व्यक्ति अपने किए और प्राप्त किए में संतोष रखे तो उसे शांति मिल सकती है। संतोष के अभाव में तीनों लोक की अपार संपदा मिलने के बाद भी मनुष्य सुखी नहीं हो सकता। मोह, राग, द्वेष, ईर्ष्या और लालच अशांति का कारण बनते हैं।
विज्ञापन


तीन लोक विधान में भगवान के 1008 नामों की आराधना की गई। शाम को शास्त्र प्रवचन में क्षेत्र अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन ने कहा कि संसारी प्राणी अपने दुखों से उतना दुखी नहीं होता, जितना पड़ोसी के सुख को देखकर होता है। उन्होंने आत्मा के शुद्ध और ज्ञायक स्वरूप पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीतमय आरती में महिलाओं और पुरुषों ने भजनों पर भक्ति कर वातावरण भक्तिमय कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पुरस्कार अमित जैन इंदूरानी की ओर से प्रदान किए गए। कार्यक्रम में महामंत्री मुकेश जैन सराफ, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, सुनील जैन, विजय कुमार जैन, मुकेश जैन, अतुल जैन, उमेश जैन और कमल जैन सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed