{"_id":"671bfa21541f0ab98c0cee77","slug":"pcs-pre-examination-will-be-held-at-eight-centers-in-the-district-meerut-news-c-26-1-aur1003-130692-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिले के आठ केंद्रों पर होगी पीसीएस की प्री-परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिले के आठ केंद्रों पर होगी पीसीएस की प्री-परीक्षा
Sat, 26 Oct 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
शामली। यूपीपीसीएस की परीक्षा पहले 26 व 27 अक्तूबर को प्रस्तावित थी। इसको टालकर सात और आठ दिसंबर कर दिया गया है। जनपद में परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए जनपद में आठ केंद्रों का निर्धारण किया गया है। केंद्रों की पूरी जानकारी आयोग को भेज दी गई है।
शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि इस बार जनपद में भी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन होना है। आयोग के सचिव की ओर से पिछले दिनों डीएम को पत्र भेजकर केंद्रों की सूचना मांगी गई थी। उन्होंने बताया कि पत्र के अनुसार परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। जिसमें पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 तक रहेगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक रहेगी।
जिलाधिकारी से 17 अक्तूबर तक 480 और कम से कम 384 अभ्यर्थियों के बैठने की क्षमता वाले केंद्रों की सूची मांगी गई थी।
उन्होंने बताया कि ऐसे आठ केंद्रों की सूची व कमरों की संख्या, कलक्ट्रेट से प्रत्येक सेंटर की दूरी आदि की जानकारी भेज दी गई है। केंद्रों पर सभी व्यवस्था चेक करने के बाद ही सूची को भेजा गया है। अभी तक केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या की जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
द