फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pcs examination held on today

मेरठ : आज संभलकर निकलें, हाईवे पर होगा डायवर्जन

Sun, 15 Dec 2019 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
pcs examination held on today
मेरठ। आज लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है। रविवार को होने वाली पीसीएस परीक्षा को लेकर शहर और हाईवे पर जाम की समस्या बन सकती है। गाजियाबाद और मेरठ के बीच यातायात व्यवस्था को लेकर दिन में ट्रकों का भी डायवर्जन रहेगा। इसे लेकर सभी 54 परीक्षा सेंटरों के अलावा 22 मुख्य स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी साथ रहते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की ड्यूटी लगाई गईं हैं। भैसाली बस अड्डा, सोहराब गेट बस अड्डा, जीरो माइल, बेगमपुल, कमिश्नरी आवास चौराहा, मॉल रोड पर ड्यूटी लगाई गई है। हापुड़ रोड, दिल्ली रोड़, मवाना रोड पर गंगानगर और भगत लाइन के पास भी अतिरिक्त संख्या में ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

ट्रकों का रहेगा डायवर्जन
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई के अनुसार आज सुबह 7 बजे से 10 बजे और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मेरठ की सीमा से गाजियाबाद की तरफ ट्रकों को नहीं जाने दिया जाएगा। ट्रकों को मोहिउद्दीनपुर से खरखौदा मार्ग की तरफ डायवर्ट कर किया जाएगा। इससे वह हापुड़ रोड होकर गंतव्य को जा सकेंगे। इस समय सीमा में गाजियाबाद पुलिस भी मेरठ की तरफ हाईवे पर ट्रकों को नहीं आने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed