फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Payment of Rs 30 to 35 crore will be received before Diwali.

Meerut News: दिवाली से पहले मिलेगा 30 से 35 करोड़ का भुगतान

Sat, 19 Oct 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 19 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Payment of Rs 30 to 35 crore will be received before Diwali.
शामली। संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शामली शुगर मिल में चल रहा किसानों का धरना शुक्रवार को जिलाधिकारी और मिल प्रशासन से वार्ता के बाद 22 वें दिन समाप्त हो गया। किसानों को दिवाली से पूर्व 30 से 35 करोड़, दिसंबर माह में 15 से 20 करोड़ और हर तीन माह बाद बकाया भुगतान का आश्वासन दिया गया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। अब एक माह बाद शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शामली शुगर मिल पर किसानों का 163 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। इसको लेकर किसान शामली शुगर मिल परिसर में पिछले 22 दिन से धरने पर थे। किसानों ने इस दौरान मिल में चल रहा मरम्मत कार्य भी बंद कराया हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद डीएम अरविंद कुमार चौहान, मिल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसानों से वार्ता की। किसानों से कहा कि मिल नहीं चलने के कारण पेराई सत्र इस बार देरी से शुरू हो सकता है, जिसके कारण किसानों को परेशानी होगी। उनका गन्ना खेत में ही खड़ा रहेगा। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने दिवाली से पूर्व 30 से 35 करोड़ तक का भुगतान कराने का आश्वासन दिया। कहा कि दिसंबर माह में मिल द्वारा किसानों को बकाया 15 से 20 करोड़ रुपये दिलवाए जाएंगे। इसके बाद हर तीन माह में किसानों को बकाया भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन के बाद किसानों ने धरना खत्म करने की घोषणा कर दी। वार्ता के दौरान संजीव शास्त्री, प्रमोद मलिक, चौधरी सिताब सिंह, कृष्णपाल प्रधान, सतेंद्र कुमार,राजेंद्र मलिक, मनोज वर्मा, विकास कुमार, संजीव कुमार आदि शामिल रहे। मिल के अधिकारियों का कहना है कि अब जल्द ही मिल का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि एक माह के अंदर मिल को चलाकर किसानों का गन्ना लिया जाए।
धरने का विरोध कर रहे किसानों में खुशी
शामली। किसानों का धरना समाप्त होने के बाद धरने का विरोध कर रहे किसानों में भी खुशी है। किसानों का कहना है कि अब जल्द ही मिल शुरू हो सकेगा और पेराई सत्र समय पर शुरू होगा। इससे वह समय पर ही गेहूं की फसल की बुवाई कर सकेंगे।

सात दौर की हुई वार्ता
शामली। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर वैसे तो मिल प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किसानों की कई बार वार्ता हो चुकी। मगर मगर 22 दिन के अंदर डीएम, एडीएम के साथ सात दौर की वार्ता हुई। हर बार संपूर्ण भुगतान नहीं करने का आश्वासन नहीं मिलने पर किसान धरना समाप्त करने से इनकार कर देते थे। इस बार डीएम के आश्वासन पर किसान माने।




किसानों ने दो दिन तक रखा था हाइवे जाम
किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर दो दिन तक पानीपत खटीमा, शामली सहारनपुर मार्ग पर भी जाम लगाए रखा था। किसानों ने प्रशासन पर कलक्ट्रेट के अंदर धरना देने से रोकने का आरोप लगाया था। बाद में कलक्ट्रेट के अंदर धरना देने के आश्वासन पर ही हाईवे से किसान हटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed