फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pay salaries by the 5th; abolish the contract system.

Meerut News: पांच तारीख तक वेतन दो, ठेका प्रथा खत्म करो

Tue, 23 Jun 2026 06:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 23 Jun 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Pay salaries by the 5th; abolish the contract system.
सरधना। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर पाल
सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर ईओ को दिया ज्ञापन, एक जुलाई से सफाई ठप करने की चेतावनी
विज्ञापन

उटसोर्सिंग कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो एक जुलाई से सफाई व्यवस्था ठप कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मंडल महामंत्री मोहनवीर वाल्मीकि के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में ठेका प्रथा समाप्त करने, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, सभी सफाई कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण में लगे कर्मचारियों के लिए प्रत्येक वार्ड में पिकअप वाहन की व्यवस्था, हर माह पांच तारीख तक वेतन भुगतान तथा संविदा कर्मचारियों के निधन पर उनके आश्रितों को नौकरी देने की मांग भी उठाई गई। उच्च गुणवत्ता के उपकरण, गर्म एवं ठंडी वर्दी उपलब्ध कराने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयकों का भुगतान कराने की मांग भी उठाई गई। काम के दौरान कर्मचारियों के साथ अभद्रता या मारपीट करने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में पूर्व में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को उनके मूल कार्यस्थल पर भेजने और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से केवाईसी के नाम पर की जा रही कथित शुल्क वसूली बंद कराने की भी मांग की गई। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से सभी मांगों पर सकारात्मक विचार कर जल्द कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में संगठन एक जुलाई से धरना-प्रदर्शन के साथ सफाई कार्य बाधित करने को विवश होगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed