फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pay more attention on practical of science

विज्ञान में प्रैक्टिकल पर दें अधिक ध्यान, बढ़ेगा ज्ञान

Sun, 27 Sep 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
pay more attention on practical  of science
मेरठ। मेरठ कॉलेज में आइक्यूएसी के तत्वावधान में शनिवार को बीएससी बायोलॉजी के छात्रों के लिए कॅरियर काउंसिलिंग वेबीनार का आयोजन किया गया। बीएससी बायोलॉजी के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं ने जूनियर्स के साथ अपने अनुभव साझा किए। मेधावियों ने विज्ञान में प्रैक्टिकल पर अधिक ध्यान देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रोफेसर वी पुरी मेडल प्राप्त आकांक्षा त्यागी ने छात्रों को उत्तर प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित साइंस टैलेंट स्कॉलरशिप, समर रिसर्च इंटर्नशिप के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व छात्र अश्वनी कुमार और आकांक्षा त्यागी को साइंस टैलेंट परीक्षा पास करने पर एमएससी के दौरान 4000 रुपये प्रति माह की फेलोशिप यूपीसीएसटी द्वारा प्रदान की गई है। समर रिसर्च इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत आकांक्षा त्यागी को आईआईटी दिल्ली के बायो केमिकल इंजीनियरिंग तथा बायो टेक्नोलॉजी विभाग विभाग में रिसर्च प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए 50000 रुपये की फेलोशिप भी मिली है।
विज्ञापन

वर्तमान में जेएनयू नई दिल्ली से एमएससी लाइफ साइंस कर रहीं मेरठ कॉलेज की पूर्व छात्रा कीर्ति त्यागी ने छात्रों को जेएनयू के पीजी कंबाइंड एंट्रेंस की तैयारी के बारे में टिप्स दिए। वर्तमान में एमएस यूनिवर्सिटी बड़ौदा से एमएससी बायोटेक कर रही मेरठ कॉलेज की पूर्व छात्रा अक्षिता चौधरी ने बीएससी में प्रैक्टिकल करने पर अधिक ध्यान देने को कहा। उन्होंने विभिन्न ऑनलाइन रिसोर्सेस व पीडीएफ बुक्स के लिंक के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पंजाब सिंह मलिक ने बताया कि मेरठ कॉलेज में अध्ययन के दौरान आकांक्षा, कीर्ति व अक्षिता ने डीबीटी स्टार कॉलेज स्कीम के तहत वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रयोगशाला में शॉर्ट टर्म रिसर्च प्रोजेक्ट पर भी काम किया है। यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के कोलैबोरेशन में चल रहे इस रिसर्च प्रोजेक्ट में अब यह तीनों छात्रा पेपर पब्लिकेशन के लिए भी काम कर रही है। प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह ने आने वाले वर्षों में अनेक छात्र इन सक्सेसफुल स्टोरी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed