मवाना। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेशपाल, सतीश कुमार व योगेंद्र प्रसाद द्वारा पंचायती धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित कर व्यापारियों, हलवाई आदि को फूड लाइसेंस आदि के बारे में विस्तार से जानकारी की गई। बताया गया कि दुकान पर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें, खाने के सामान को खुले में नहीं रखें। उन्होंने किराना व्यापारियों से खाद्य सामग्री चावल आदि को जमीन पर नहीं रखकर किसी लकड़ी के तख्ते, बंद डिब्बों आदि में रखने का आह्वान किया। एक्सपायर सामान की बिक्री नहीं करने और दुकान में नहीं रखने के निर्देश दिए। हलवाई आदि का कार्य करने वालों को खाद्य सामग्री को ढककर रखने और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने खाद्य सामग्री को किस तापमान में रखा जाए इसके बारे में भी जानकारी दी। कार्यशाला में विशाल रस्तोगी, राजेश अग्रवाल, विक्की रस्तोगी, सुशील रस्तोगी, विकास रस्तोगी, योगेश सहगल, विजय रस्तोगी, तरुण रहेजा, मनीष गोला, नवीन अग्रवाल, चिराग रस्तोगी, विभू रस्तोगी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।