फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Patients of stomach infection are increasing with fever.

Meerut News: बुखार के साथ पेट में संक्रमण के बढ़ रहे मरीज

Fri, 04 Oct 2024 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 04 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Patients of stomach infection are increasing with fever.
शामली। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण बुखार के साथ ही पेट में संक्रमण के मरीज भी बढ़ रहे हैं। ओपीडी में वायरल के साथ टायफाइड के केस भी सामने आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को समय पर बुखार की जांच व उपचार कराने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मरीजों को खानपान में भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

दिन में मौसम गर्म और रात में ठंडा हो रहा है। इसके चलते जिला अस्पताल में बुखार, नजला व खांसी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। मरीजों को बुखार के साथ पेट में संक्रमण भी हो रहा है, जिससे पेट में दर्द व भारीपन की समस्या बन रही है। चिकित्सकों का कहना है मरीजों को ऐसी स्थिति में समय पर उपचार कराने और सावधानी बरतने की जरूरत है। जिला अस्पताल के डॉ. समद अली ने बताया उनके पास ओपीडी में रोजाना करीब 200 मरीज आ रहे हैं। इनमें 50 से 60 मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें बुखार के साथ पेट में वायरल संक्रमण की समस्या बन रही है।
विज्ञापन

संक्रमण के चलते पेट में दर्द, भारीपन, लीवर में सूजन आदि शिकायतें मरीजों में आ रही है। उनका कहना है कि तीन दिन तक वायरल बुखार रहता है। अगर तीन दिन बाद भी बुखार नहीं उतरता तो फिर मरीज को चिकित्सक की सलाह से जांच करानी चाहिए। बुखार के साथ पेट में दर्द रहना व भूख कम लगना टायफाइड बुखार के लक्षण है। इस समय वायरल के साथ टायफाइड के भी केस सामने आ रहे हैं। समय रहते मरीज को जांच कराकर उपचार कराना चाहिए। इसमें लापरवाही भारी पड़ सकती है। खानपान में भी मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मरीजों को तला भुना व चिकनाई युक्त खाना खाने से परहेज करना चाहिए। बाजार में बने खाद्य पदार्थों का सेवन न करके घर में बना हुआ पौष्टिक भोजन लेना चाहिए। हल्का सुपाच्य भोजन लेने व नियमित दवा लेने से मरीज जल्दी स्वस्थ होता है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार व पेट संक्रमण के मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना निवासी नसीमा ने बताया उसे पांच दिन से बुखार आ रहा है। तीन दिन से पेट में दर्द की समस्या बन रही है और भूख भी कम लग रही है। वह जिला अस्पताल में दवा लेने आई है।

मोहल्ला कलंदरशाह निवासी यासीन ने बताया उसे कई दिन पहले बुखार आया था। बुखार तो लगभग ठीक हो गया, लेकिन पेट में भारीपन रहता है और चलने फिरने में भी थकान महसूस होती है।
माजरा रोड निवासी सविता ने बताया एक सप्ताह पहले बुखार आया था। चार-पांच दिन से पेट में दर्द रहता है। डाक्टर ने लीवर में सूजन आना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed