फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   patience word is small but meaning is so big say gyanmati mata ji

संयम शब्द भले ही छोटा हो पर अर्थ बहुत व्यापाक है : गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता

Thu, 16 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
patience word is small but meaning is so big  say gyanmati mata ji
जंबूद्वीप में पूजा-अर्चना करते हुए। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर(मेरठ)। जम्बूद्वीप तीर्थ पर विराजमान गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता ने बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में प्रवचन दिया। माता ने कहा कि वर्तमान समय में संयम को धारण करने से मनुष्य का हर क्षेत्र में भला होगा। संयम शब्द भले ही छोटा है लेकिन उसका अर्थ बहुत व्यापक है। यही सुरक्षा कवच भी है। इसके धारण करने से व्यक्ति सुरक्षित है। वर्तमान समय में प्रधानमंत्री संयम को लेकर काफी बल दे रहे हैं कि हर व्यक्ति घर पर रहकर संयम बनाए रखे। जैन शास्त्रों के अनुसार संयम जीवन को संयमित करता है। संयमित जीवन पालने वाले व्यक्ति उच्च पदों को प्राप्त करते हैं एवं अपने जीवन में उन्नति करते हैं। बृहस्पतिवार प्रात: तीनमूर्ति मंदिर में भगवान ऋषभदेव, भरत, बाहुबली का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न की गई। जिसमें महामारी दूर करने की कामना की गई। संस्थान अध्यक्ष पीठाधीश स्वस्ति रवींद्रकीर्ति स्वामी ने घर में रहकर ही धर्म पालन करने का निर्देश दिया। संस्थान के मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि प्रतिदिन जम्बूद्वीप स्थल पर मंदिर में अनुष्ठान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed