फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pathology lab started functioning in the new building of CHC

Meerut News: सीएचसी में नए भवन में पैथोलॉजी लैब का संचालन शुरू

Thu, 24 Sep 2026 07:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Pathology lab started functioning in the new building of CHC
सरूरपुर। सीएचसी के बने नए भवन में लैब का संचालन हुआ शुरू। संवाद
- जल्द शुरू होगी लीवर-किडनी और दिल की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। सीएचसी में मरीजों को अब जांच के लिए मेरठ या अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ब्लॉक हेल्थ यूनिट की नए भवन में पैथोलॉजी लैब का संचालन शुरू हो गया है। साथ ही सीएचसी में नई जांच मशीन भी मंगाई गई है। मशीन के संचालन के बाद लीवर, दिल और किडनी से संबंधित कई महत्वपूर्ण जांचें स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।
नए भवन में पैथोलॉजी लैब शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक कई प्रकार की जांच के लिए मरीजों को निजी पैथोलॉजी सेंटर या मेरठ के अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। इससे मरीजों को अतिरिक्त समय और धन खर्च करना पड़ता था। अब सीएचसी में जांच की सुविधा उपलब्ध होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। सीएचसी में नई मशीन आने के बाद जांच सुविधाओं का दायरा बढ़ जाएगा। इसके माध्यम से लीवर, किडनी और हृदय से संबंधित जांच की जा सकेगी। जांच रिपोर्ट स्थानीय स्तर पर मिलने से चिकित्सकों को मरीज की स्थिति का आकलन करने और उपचार की दिशा तय करने में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के मरीजों को गंभीर बीमारियों से संबंधित जांच के लिए अक्सर मेरठ या दूसरे बड़े अस्पतालों में जाना पड़ता था। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए जांच कराने के लिए बाहर जाना समय और खर्च दोनों के लिहाज से परेशानी का कारण बनता था। सीएचसी में जांच की सुविधा शुरू होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि ब्लॉक हेल्थ यूनिट में पैथोलॉजी लैब का संचालन शुरू कर दिया गया है। नई मशीन आने के बाद मरीजों को कई महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा सीएचसी में ही उपलब्ध हो जाएगी। इससे क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। जल्द ही इंजीनियर को बुलाकर नई मशीन का संचालन शुरू किया जाएगा।

सरूरपुर। सीएचसी के बने नए भवन में लैब का संचालन हुआ शुरू। संवाद

सरूरपुर। सीएचसी के बने नए भवन में लैब का संचालन हुआ शुरू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed