फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Patel Mandap resonated with hymns and patriotic songs

Meerut News: भजन और देशभक्ति गीतों से गूंजा पटेल मंडप

Fri, 05 Jun 2026 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Patel Mandap resonated with hymns and patriotic songs
संस्कार भारती की सांस्कृतिक संध्या में दिखा भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्र भक्ति का रंग
विज्ञापन

समाज में संस्कार निर्माण कर रही संस्था : सोमेंद्र तोमर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी मेला में पटेल मंडप में संस्कार भारती मेरठ महानगर द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्र भक्ति की प्रस्तुतियों से लोगों ने खूब सराहना बटोरी। मंडप देर रात तक भजन, देशभक्ति गीतों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शिव दुर्गा परन ने शास्त्रीय संगीत प्रस्तुति दी। मानसी ग्रुप ने कृष्णलीला, गौरव की राम कथा, रुचि के संयोजन में वंदे मातरम् की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। श्वेता और नीरज शर्मा के निर्देशन में तैयार पुलवामा हमले पर आधारित देशभक्ति प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भजनों और गीतों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा सभागार भक्तिमय और राष्ट्र भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि संस्कार भारती कला और साहित्य के माध्यम से समाज में संस्कार निर्माण का कार्य कर रही है। मुख्य वक्ता देवेंद्र रावत ने भारतीय कलाओं के संरक्षण एवं नवोदित कलाकारों को उचित मंच उपलब्ध कराने में संस्था की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में कला प्रेमी, साहित्यकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष डॉ. मयंक अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed