फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Patchwork work started after investigation on Mulhera-Kaland road

मुल्हेड़ा-कालंद रोड़ पर जांच के बाद पैचवर्क कार्य शुरू

Sat, 15 Oct 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Patchwork work started after investigation on Mulhera-Kaland road
मुल्हेड़ा-कालंद रोड़ पर जांच के बाद पैचवर्क कार्य शुरू
विज्ञापन

सरधना। मुल्हेड़ा-कालंद सीसी रोड में घटिया निर्माण सामग्री के मामले में ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच में भारी खामियां मिली हैं। करोड़ों के बजट से बनी सड़क में जमकर भ्रष्टाचार का किया गया। लोक निर्माण विभाग के आदेश पर ठेकेदार को विशेष मरम्मत के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर पैच वर्क शुरू किया।
लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कंकरखेड़ा से खिर्वा जलालपुर होते हुए सरधना-मुल्हेड़ा मार्ग का निर्माण किया गया है। सड़क निर्माण के लिए सरधना और सिवालखास दोनों विधानसभाओं से बजट स्वीकृत हुआ था। ग्रामीणों ने सड़क के निर्माण में इस्तेमाल की घटिया सामग्री की उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। यहीं नहीं, एक माह पहले खिर्वा जलालपुर के पास यह सड़क पूरी तरह से जमीन में धंस गई थी। अब सीसी रोड जगह-जगह से उखड़ रही है। खबर प्रमुखता से छपने के बाद बीते 25 सितंबर को लोक निर्माण विभाग की टीम ने जांच के लिए सैंपल लिए। विभाग के अधीक्षण अभियंता एमसी शर्मा, एई राहुल कुमार, जेई सलोनी सिंह ने सड़क निर्माण में प्रयोग सामग्री की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान तत्कालीन एई मनोज कुमार व जेई आसिफ खान भी मौके पर रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि दो माह पहले बनी सड़क उखड़ने लगी है। ग्रामीण दिनेश त्यागी, आदेश कुमार, राहुल, विरेंद्र सिंह, अक्षय त्यागी, गुलजार अली, तसलीम, संजय आदि का कहना है शिकायत के बाद अधिकारियों ने घटिया निर्माण सामग्री की जांच की, जिसके प्रयोग में खामियां मिली। शुुक्रवार को कालंद मार्ग पर टीम ने पैचवर्क कराया। ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed