{"_id":"6aeb64de7e9f127dd40bdddf","slug":"patakha-vyapari-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1348825-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खुशी का पर्व बच्चे चलाएंगे पटाखे, करोड़ों का होगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खुशी का पर्व बच्चे चलाएंगे पटाखे, करोड़ों का होगा कारोबार
विज्ञापन
.. लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू होते ही पटाखा कारोबारियों ने थोक ऑर्डर देने शुरू किए
.. राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शासनादेश के आधार पर अस्थायी लाइसेंस जारी करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
.. जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
दीपावली पर पटाखों की बिक्री को लेकर लंबे समय से असमंजस में चल रहे व्यापारियों ने अब लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी शासनादेश के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने अधिकारियों के सामने शासन के आदेश का हवाला देते हुए अस्थायी लाइसेंस जारी करने की मांग उठाई। इस दौरान राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी व्यापारियों की पैरवी के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शासनादेश और व्यापारियों के दस्तावेजों की पुष्टि करते हुए अधिकारियों को नियमानुसार अल्पकालीन लाइसेंस जारी करने के निर्देश दिए।
लक्ष्मीकांत वाजपेयी के हस्तक्षेप के बाद विभागीय कर्मचारियों ने व्यापारियों को लाइसेंस प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। उनसे बैंक में निर्धारित शुल्क का चालान जमा करने, संबंधित थाने से आख्या प्राप्त करने और अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेकर जमा करने को कहा गया।
पटाखा व्यापारी कुलदीप सिंघल ने बताया कि सभी संबंधित कागजात जमा करने के बाद दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों ने अपने दस्तावेज जुटाने और लाइसेंस की औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि संयुक्त व्यापार संघ भी इस विषय को लेकर 15 दिन से प्रयासरत रहा है।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि लाइसेंस को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के थोक पटाखा विक्रेताओं से मेरठ के व्यापारियों को ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। वहीं, मेरठ के व्यापारी भी थोक बाजारों से माल मंगाने की तैयारी में जुट गए हैं। अनिल कुमार, संजीव चांदी, सुनील ठाकुर, कपिल, सचिन, रिंकू, सोनू और शरद सहित अन्य व्यापारियों का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मेरठ का पटाखा कारोबार दीपावली के तीन दिनों में 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर सकता है। लाइसेंस मिलने के साथ ही बाजार में खरीदारी और बिक्री की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।