{"_id":"69cfd71d4a987ebb1e0764f9","slug":"passports-will-be-made-from-mobile-vans-at-cantt-post-office-meerut-news-c-72-1-mct1006-151220-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कैंट डाकघर में मोबाइल वैन से बनेंगे पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कैंट डाकघर में मोबाइल वैन से बनेंगे पासपोर्ट
विज्ञापन
7 से 9 अप्रैल तक मिलेगी सुविधा, मेरठ और हापुड़ के आवेदकों को मिलेगी राहत
तीन माह तक के लंबित मामलों का भी होगा निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा मेरठ और हापुड़ के निवासियों के लिए पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को अधिक सुलभ और तीव्र बनाने की पहल की गई है। 7 से 9 अप्रैल तक मेरठ कैंट स्थित मुख्य डाकघर में एक अत्याधुनिक मोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन तैनात रहेगी। इस वैन के माध्यम से नागरिक न केवल नया आवेदन कर सकेंगे बल्कि अपने लंबित कार्यों का निस्तारण भी करा सकेंगे।
जिन आवेदकों को आगामी तीन माह बाद के अपॉइंटमेंट (समय) मिले हुए हैं वे भी इस मोबाइल वैन के माध्यम से अपना कार्य साथ के साथ पूर्ण करा सकते हैं। मंडल के प्रमुख डाक अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल वैन में आधुनिक मशीनें और तकनीक उपलब्ध है जिससे कागजी प्रक्रिया को अत्यंत सरल और तीव्र कर दिया गया है।
गाजियाबाद जाने की समस्या से मिलेगी मुक्ति
दरअसल अक्सर जिन आवेदकों की फाइलें किसी कारणवश लंबित हो जाती हैं उन्हें जानकारी या समाधान के लिए गाजियाबाद स्थित पासपोर्ट लोक अदालत के चक्कर काटने पड़ते थे। अब ऐसे लोग मेरठ कैंट स्थित डाकघर में इस मोबाइल वैन पर अपना फाइल नंबर दिखाकर अपनी फाइल की वर्तमान स्थिति जान सकते हैं और समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
नागरिकों की सुविधा के लिए भारत सरकार की पहल
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने जानकारी दी कि यह अभियान भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है। मीडिया प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में पासपोर्ट की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि लोगों को अपॉइंटमेंट मिलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ऐसे करें आवेदन और बुकिंग
इच्छुक आवेदक जिन्हें नया आवेदन करना है या अपॉइंटमेंट बुक करना है वे पासपोर्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर जाकर अपनी बुकिंग कर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित तिथि 7 से 9 अप्रैल के बीच मुख्य डाकघर पहुंचकर अपनी प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।