फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Passenger's suitcase stolen from Sohrab Gate Depot; FIR registered.

Meerut News: सोहराब गेट डिपो से यात्री का सूटकेस चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 25 Jul 2026 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Passenger's suitcase stolen from Sohrab Gate Depot; FIR registered.
नोट= आगरा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

------------------
- 25 हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज थे सूटकेस में
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के सोहराब गेट रोडवेज बस अड्डे पर आगरा निवासी यतेंद्र गौड़ का सूटकेस चोरों ने चोरी कर लिया। नौचंदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूटकेस में कपड़ों के अलावा 25 हजार रुपये, दो चेक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे।

आगरा के गोकुलपुरा निवासी यतेन्द्र गौड़ ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह 22 जुलाई की शाम मेरठ से मुरादाबाद जाने के लिए यहां सोहराब गेट बस अड्डे पहुंचे थे। शाम करीब 7:45 बजे किसी व्यक्ति ने उनका सूटकेस चोरी कर लिया। सूटकेस में दो पैंट, एक टी-शर्ट, एक कमीज, मार्केटिंग बैग, दो ऑर्डर बुक, टेलीफोन डायरी, रसीद बुक तथा 25 हजार रुपये व दो चेक रखे हुए थे। सामान गायब होने का पता चलते ही उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने नौचंदी थाने पहुंचकर चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed