फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Passengers increased due to work on Delhi-Dehradun highway

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर काम चलने के कारण यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Mon, 10 Aug 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Passengers increased due to work on Delhi-Dehradun highway
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर काम चलने के कारण यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। दिल्ली देहरादून हाईवे पर कई जगह चल रहा निर्माण कार्यों के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं पर अंडरपास तो कहीं ओवरब्रिज निर्माण के चलते समस्या बनी हुई है। इसके कारण लोगों को जाम से भी जूझना पड़ता है। कोराना के कारण धीमी गति से हो रहा काम 2020 में पूरा होता नहीं नजर आ रहा है।
हाईवे पर निर्माण कार्य के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 207 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। इस धनराशि से परतापुर बाईपास से लेकर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे तक काम हो रहे हैं। कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, खतौली बाईपास, सिवाया में नाला निर्माण के भी कई काम चल रहे हैं। काम की गति के आधार पर इस वर्ष इनके पूरे होने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। निर्माण कार्यों के चलते हाईवे पर यात्रियों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। घंटों जाम में फंसना पड़ जाता है। सिवाया गांव में नाला निर्माण कार्य अधूरा होने से लोगों के घरों के आगे पानी भर रहा है। हाईवे पर कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मार्च 2018 में काम शुरू किया था। मार्च 2020 तक काम पूरा होना था, लेकिन अभी बहुत काम बाकी है।
विज्ञापन

हाईवे पर यहां चल रहे हैं निर्माण कार्य
सुभारती पर फुट ओवरब्रिज व सर्विस रोड, कंकरखेड़ा खिर्वा मार्ग पर फ्लाईओवर, कैलाशी अस्पताल के पास फुट ओवरब्रिज, अंसल कॉलोनी के पास फुट ओवरब्रिज, पल्हैड़ा चौराहे पर ओवरब्रिज, सिवाया में सर्विस रोड व नाला, दौराला में सर्विस रोड व नाला, दादरी गांव में अंडरपास, खतौली बाईपास पर हॉफ फ्लाईओवर, भैंसी बाईपास पर हॉफ फ्लाईओवर, नंगला बाईपास पर अंडर पास, बेगराजपुर में नाला और फुट ओवरब्रिज, मुजफ्फरनगर में रेलवे ओवरब्रिज पर अप्रोच रोड, बाईपास पर पचेंड़ा में अंडरपास का निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह का मिलेगा एक्सटेंशन
कोरोना के चलते हाईवे पर चल रहे काम में एनएचएआई छह माह का एक्सटेंशन देगी। इसके लिए एनएचएआई के मुख्य कार्यालय में फाइल भेज दी गई है, शीघ्र ही एनओसी मिल जाएगी। अभी हाईवे पर 40 से 50 प्रतिशत तक काम रुका है। जिसे पूरा करने में छह माह से ज्यादा का समय लग सकता है।

छह माह के एक्सटेंशन की अनुमति मांगी
एनएचएआई के टेक्निकल मैनेजर वरुण चारी का कहना है कि हाईवे पर परतापुर से लेकर रामपुर तिराहे मुजफ्फरनगर तक का आठ जगह पर 207 करोड़ रुपये की लागत से काम चल रहा है। पहले कोरोना और अब बारिश के कारण दिक्कत आ रही है। दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एनएचआई से छह माह के एक्सटेंशन की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed