फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Passengers became helpless...fight broke out for every seat in the buses.

बेबस हुए यात्री...बसों में एक-एक सीट के लिए मची मारामारी

Sat, 09 Aug 2025 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Passengers became helpless...fight broke out for every seat in the buses.
सुनील कैथवास....रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज बस स्टैंड में व्यवस्था देखता पुलिसकर्मी।
- रोडवेज बसों और फेरों के बढ़ाने पर भी नहीं मिली राहत, निशुल्क यात्रा के कारण बढ़े यात्री
विज्ञापन

- बारिश और जाम के हालात के बीच बसों के लिए भटकते रहे भाई-बहन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसें और फेर बढ़ाने के दावों के बावजूद शनिवार को भाई-बहनों सहित अन्य यात्रियों की भीड़ के आगे परिवहन निगम के इंतजाम ढीले पड़ गए। बेबस यात्री बसों के लिए भटकते रहे। एक-एक सीट के लिए मारामारी मची रही। बारिश और जाम के हालात के बीच यात्रियों को काफी इंतजार भी करना पड़ा। वहीं, ट्रेनों के हालात भी ऐेसे ही रहे। जान जोखिम में डालकर यात्रियों ने सफर किया।
मेरठ रीजन में भैसाली, मेरठ डिपो, सोहराबगेट, गढमुक्तेश्वर, मवाना डिपो की बसें आती हैं। शनिवार सुबह से ही भैसाली व मेरठ डिपो बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ इस कदर रही कि एक बस लगते ही चंद ही मिनटों में सभी सीटें फुल रहो रही थीं। यात्रियों बसों में सीट पाने के लिए खिड़कियों से अंदर सामान और बच्चों को प्रवेश कराते नजर आए। बस अड्डे से काफी दूर तक बसों में लोग खिड़कियों पर लटककर यात्रा करते दिखे। ऐसा ही हाल सोहरागेट बस अड्डे पर भी रहा। बस अड्डे पर महिला यात्रियों की संख्या अधिक देखने को मिली। मेरठ से बिजनौर जाने वाली बसों को केवल मीरापुर तक ही भेजा गया।
विज्ञापन


मेरठ डिपो के एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि त्योहार के कारण भीड़ अधिक रही। कुछ बसों के जाम में फंसने के कारण दिक्कत आई। परिवहन निगम के सभी कर्मचारियों ने अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी की। यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए लगातार प्रयास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नमो भारत में 16 हजार से अधिक यात्रियों ने किया सफर
- मेरठ साउथ से दिल्ली तक रेपिड ट्रैक पर चलने वाली नमो भारत ट्रेन भी रक्षाबंधन पर यात्रियों से फुल रही। मेरठ से दिल्ली की तरफ जाने- वापस आने वाले यात्रियों की संख्या सुबह से शाम तक लगभग 16 हजार पहुंच गई। ऑनलाइन बुकिंग होने के बावजूद स्टेशन पर खुले कैश काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि रक्षाबंधन के कारण यात्रियों की अधिक भीड़ रही।

सुनील कैथवास....रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज बस स्टैंड में व्यवस्था देखता पुलिसकर्मी।

सुनील कैथवास....रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज बस स्टैंड में व्यवस्था देखता पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed