{"_id":"5e2210268ebc3e4b2427b482","slug":"passegers-disturbed-by-increasing-road-increasin-accidents-sardana-news-mrt4643888116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सड़क से राहगीर परेशान, बढ़ रही दुर्घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सड़क से राहगीर परेशान, बढ़ रही दुर्घटनाएं
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी-सिवाल मार्ग जर्जर होकर जानलेवा बनता जा रहा है। रोड पर बने गड्ढों की वजह से आए दिन दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इस मार्ग पर वाहनों का सुगमतापूर्वक चलना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
जानी-सिवाल खास मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग सफर करते हैं। दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। फिर भी किसी को इसकी सुध लेने की फुर्सत नहीं है।। इस जर्जर सड़क पर पिछले एक माह में दुर्घटनाग्रस्त होकर कई लोग घायल हो चुके हैं। सड़क के बीचों बीच कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। कुछ माह पूर्व सिवाल खास निवासी बाइक सवार एक व्यक्ति की जर्जर मार्ग पर बने गड्ढे के चलते दुर्घटना में मौत हो गई थी। दो दिनों से हो रही पर बारिश का पानी सड़क पर बने गड्ढों में जमा होकर स्थिति को और ज्यादा भयावह बना रहा है।
सिवाल खास निवासी राजू के अनुसार सड़क की मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। सड़क पर पीडब्ल्यूूडी विभाग सड़क मरम्मत के नाम पर गड्ढों में मिट्टी भर देता है। लेकिन तीन-चार दिन में वह मिट्टी वाहनों के चलने से गड्ढों से निकल जाती है।
विज्ञापन
कस्बा सिवाल खास निवासी अमित चौहान के अनुसार आवागमन करने वाले मार्ग पर अगर स्वयं अतिरिक्त सावधानी से न चलें तो दुर्घटना होना तय है। रात में जर्जर हो चुके इस मार्ग पर चलना मुश्किल है।
कस्बा निवासी दीन मोहम्मद के अनुसार ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से अनेकों बार मार्ग का पुनर्निर्माण कराने को लेकर मिल चुके हैं। लेकिन उनकी फरियाद पर कोई अमल नहीं हो पाया है। जिसको लेकर रोष है।