Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parul Chaudhary broke her own national record in 5000 meter race.

Meerut News: पारुल चौधरी ने 5000 मीटर दौड़ में खुद का ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा

Sun, 14 Jun 2026 06:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Parul Chaudhary broke her own national record in 5000 meter race.
- फ्रांस में आयोजित प्रतियोगिता में इस स्पर्धा में हासिल किया दूसरा स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। फ्रांस के नीस शहर में आयोजित प्रतिष्ठित मीटिंग निकाया में मेरठ की पारुल चौधरी ने 5000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 5000 मीटर दौड़ को 15 मिनट 4.26 सेकंड में पूरा कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और खुद का ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।
पारुल चौधरी ने तीन वर्ष पहले बनाए गए अपने राष्ट्रीय रिकार्ड 15 मिनट 10.35 सेकंड को पीछे छोड़ दिया। यह रिकॉर्ड उन्होंने वर्ष 2023 में वालनट में आयोजित प्रतियोगिता में बनाया था। 31 वर्षीय की पारुल शानदार लय में नजर आईं और अंत तक स्वर्ण पदक की दौड़ में बनी रहीं।
विज्ञापन

हालांकि इथियोपिया की बेरेका सेनिया मोहम्मद ने 15 मिनट 03.85 सेकेंड का समय निकालकर मीट रिकार्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। फ्रांस की एलेसिया जार्बो ने 15 मिनट 16.83 सेकंड समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। पारुल की इस उपलब्धि पर उनके गांव इकलौता और मेरठ में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारुल की उपलब्धियां और उपाधियां
व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ

1500 मीटर : 4:18.80 ( गुवाहाटी 2018)
3000 मीटर : 8:57.19 एनआर ( लॉस एंजिल्स 2022)
3000 स्टीपल चेज : 9:12.46 एनआर ( एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप)
5000 मीटर : 15:10.35 ( वालनट 2023), रविवार को फ्रांस में 15 मिनट 4.26 सेकंड के साथ नेशनल रिकॉर्ड
अर्जुन अवार्ड- 2023
रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड-2023
पदक रिकॉर्ड
स्वर्ण पदक – प्रथम स्थान
2023 एशियन गेम्स 5000 मीटर
रजत पदक – दूसरा स्थान
2023 एशियन गेम्स 3000 मीटर स्टीपल चेज
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप
स्वर्ण पदक – प्रथम स्थान
2023 बैंकॉक
3000 मीटर स्टीपल चेज
रजत पदक – दूसरा स्थान
2023 बैंकॉक
5000 मीटर
कांस्य पदक – तीसरा स्थान
2019 दोहा
5000 मीटर
दक्षिण एशियाई खेल
रजत पदक – दूसरा स्थान
2019 काठमांडू
5000 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed