फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Partner murdered coaching center owner and hung her body from a noose.

Meerut News: पार्टनर ने हत्या कर कोचिंग संचालिका का फंदे पर लटकाया था शव

Fri, 17 Jul 2026 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Partner murdered coaching center owner and hung her body from a noose.
पुलिस की जांच में हुआ खुलासा, हत्यारोपी कपिल को भेजा जेल
विज्ञापन

पीएल शर्मा रोड पर हुई थी वारदात, आत्महत्या दर्शाने का किया प्रयास
दोनों के बीच पैसे के लेनदेन का चल रहा था विवाद
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पीएल शर्मा रोड पर बृहस्पतिवार शाम कोचिंग सेंटर संचालिका पूजा (30) की हत्या उसके पार्टनर कपिल कुमार ने गला दबाकर की थी। वारदात को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसने पूजा के शव को फंदे पर लटका दिया था। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ। दोनों के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा था। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके हत्यारोपी पार्टनर कपिल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के पोदीवाड़ा निवासी जनेश्वर ने लाल कुर्ती थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनकी बेटी पूजा व कंकरखेड़ा के वैष्णो धाम कॉलोनी निवासी कपिल कुमार ने डेढ़ वर्ष पहले पीएल शर्मा रोड पर डिजिटल मार्केटिंग का साथ मिलकर कोचिंग सेंटर खोला था। लेकिन कुछ समय से कोचिंग सेंटर बंद चल रहा था। लगभग चार दिन पहले दोबारा कोचिंग सेंटर खुला था। बृहस्पतिवार को उसकी बेटी पूजा कोचिंग सेंटर पर पहुंची थी। आरोप है कि वहां पर कपिल कुमार ने उसकी बेटी पूजा की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

जांच अधिकारी लालकुर्ती थानाध्यक्ष हरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी कपिल कुमार को एसजीएम गार्डन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पूजा का मोबाइल फोन और रसीद मिली। उसे शुक्रवार शाम को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच और आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि करीब तीन साल से पूजा और कपिल कुमार डिजिटल मार्केटिंग का काम कर रहे थे। कोचिंग सेंटर में रसीद पूजा काटती थी, जबकि रुपये कपिल कुमार रखता था। उसने कोचिंग सेंटर का रुपया अपने कर्ज उतारने में खर्च कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को पूजा ने उस पर हिसाब देने का दबाव डाला। इसी दौरान आरोपी कपिल कुमार ने कोचिंग सेंटर में पूजा की गला दबाकर हत्या करके के बाद वारदात को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को उसके दुपट्टे से फंदे से लटका दिया था।

सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि हत्यारोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस की जांच अभी जारी है।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed