फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Participants at the values-oriented camp were introduced to the ideal life of Adinath.

Meerut News: संस्कार शिविर में आदिनाथ के आदर्श जीवन से कराया परिचित

Wed, 10 Jun 2026 09:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 10 Jun 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Participants at the values-oriented camp were introduced to the ideal life of Adinath.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। श्रमण संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में चल रहे शिक्षण एवं संस्कार शिविर का चतुर्थ दिवस आध्यात्मिक ज्ञान, साधना और संस्कारों के वातावरण में संपन्न हुआ। शास्त्रीनगर जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिविरार्थियों ने भक्ति, जाप, ध्यान एवं साधना में भाग लेकर आत्मिक शांति का अनुभव किया।

मुख्य वक्ता शास्त्री पीयूष ने जैन दर्शन के महत्वपूर्ण सिद्धांत गुणस्थान का सरल भाषा में वर्णन करते हुए बताया कि आत्मा को मोक्ष प्राप्ति के लिए 14 गुणस्थानों की यात्रा करनी होती है। उन्होंने कहा कि सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चरित्र रूपी रत्नत्रय मोक्ष मार्ग की आधारशिला हैं। इनके माध्यम से जीव कर्म बंधन से मुक्त होकर परम शांति को प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

बाल बोध कक्षा में बच्चों को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र से परिचित कराया गया। बच्चों ने बताया कि शिविर से उन्हें धार्मिक ज्ञान के साथ अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक सोच विकसित करने की प्रेरणा मिल रही है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र जैन, मंत्री नवीन जैन, संगठन मंत्री राजेश जैन, संयोजक अमित जैन, सीमा जैन, ऋचा जैन, पूनम जैन, नीरा जैन, दीपा जैन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed