फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Partapur police accused of releasing toxic water onto a farmer's 25-bigha crop.

Meerut News: परतापुर पुलिस पर किसान की फसल में जहरीला पानी छोड़ने का आरोप

Sat, 11 Jul 2026 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Partapur police accused of releasing toxic water onto a farmer's 25-bigha crop.
मेरठ। परतापुर थाना पुलिस पर किसान महेश ने उसकी 25 बीघा फसल में बिना अनुमति के नाले का केमिकल युक्त जहरीला पानी छोड़ने का आरोप लगाया है। किसान ने सीएम पोर्टल और उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। किसान का आरोप है कि थाने में पानी न भरे, इसके लिए शुक्रवार को परतापुर थाने से दो दरोगा और एक कांस्टेबल ने उसके खेत में जहरीला पानी छोड़ दिया। इससे उसकी मूंग और ईंख की 25 बीघा फसल खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन



परतापुर थाने के पास रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर एक नाला है। बरसात के कारण थाने के पीछे बनी कॉलोनी और एक केमिकल फैक्टरी का पानी इसी नाले में आता है। पिछले दो दिनों की बरसात से नाला ओवरफ्लो हो गया था, जिससे पानी थाने में भी जाने लगा। गांव कुंडा निवासी किसान महेश ने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई अपनी मर्जी से की। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि नाला ओवरफ्लो था और घरों से पानी निकालने के लिए नाले को खोला गया था। उन्होंने कहा कि किसान के खेत में पहले से ही पानी जाता है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed