फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parents of girls are becoming victims of exploitation: Anand Johri

लड़कियों के माता-पिता हो रहे शोषण के शिकार : आनंद जौहरी

Mon, 14 Apr 2025 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 14 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Parents of girls are becoming victims of exploitation: Anand Johri
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा सम्मेलन
मेरठ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में सनातन धर्मीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन छावनी स्थित मंडप में किया गया। कार्यक्रम में लड़कियों के मुकाबले लड़कों की संख्या 20 प्रतिशत अधिक रही। अतिथियों में विधायक अमित अग्रवाल, डॉ. अतुल कृष्ण, अजय श्रीवास्तव, विपिन जौहरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चित्रगुप्त की स्तुति की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतुल कृष्ण ने बदलते वक्त में समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप सनातन धर्म वैवाहिक सम्मेलन की पहल की प्रशंसा की। संचालन अध्यक्ष मदन मोहन जौहरी ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष आनंद कुमार जौहरी ने कहा कि हमारे समाज में युवतियों की कमी स्पष्ट दिख रही है। लड़कियों के माता-पिता आर्थिक शोषण के शिकार हो रहे हैं। समाज की आवश्यकता और वक्त की दरकार को देखते हुए सनातन धर्म के आधार पर जीवन जीना आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ वैवाहिक परिचय सम्मेलन किया गया है। कार्यक्रम में आए बच्चों को भी सम्मानित किया गया। रेखा जौहरी ने कहा कि इस आयोजन से मेरठ के साथ आसपास के जिलों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान रेखा जौहारी, ऊषा सक्सेना, डॉ. साधना, अचला भटनागर रहीं।
विज्ञापन

हिंदू महासभा ने मनाया स्थापना दिवस
मेरठ। शारदा रोड हिंदू महासभा कार्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने कार्यालय पर हिंदू महासभा का ध्वज लगाया। पूजन के बाद हवन किया गया। क्रांतिकारियों को स्मरण किया गया। प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि हिंदू महासभा सबसे पुराना हिंदूवादी संगठन है। इस दौरान भरत राजपूत, दीपक शर्मा, ललित कुमार, यश अग्रवाल, विक्की कुमार रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


9 मई को करेंगे धनसिंह कोतवाल को नमन
मेरठ। क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान मेरठ की प्रबंध कार्यकारिणी की बौद्धिक परामर्श बैठक अभिवादन भवन शास्त्रीनगर में हुई। अध्यक्षता कर रहे उमेश पटेल ने कहा कि 9 मई 2025 को एक बड़ा सफल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। क्रांतिनायक कोतवाल धनसिंह की संघर्ष गाथा एवं शहादत को पूरा शहर नमन करेगा। बैठक में बृजपाल सिंह, तस्वीर सिंह चपराना, सुभाष चंद्र, डीएसपी बले सिंह, देवेश चंद्र शर्मा आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed