फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parent-Teacher Association Formed at DMG Inter College

Meerut News: डीएमजी इंटर कॉलेज में अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन

Sun, 23 Aug 2026 08:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 23 Aug 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Parent-Teacher Association Formed at DMG Inter College
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में रविवार को अभिभावकों की आमसभा आयोजित की गई। इसमें नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। अभिभावक प्रमोद को अध्यक्ष और कंवरपाल को उपमंत्री चुना गया। प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बैठक का उद्देश्य विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शैक्षिक और सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाना था। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा, अनुशासन और अन्य गतिविधियों को लेकर सुझाव मांगे। अभिभावकों ने अपने पाल्यों की घरेलू और व्यक्तिगत छोटी-छोटी समस्याओं से शिक्षकों को अवगत कराया। शिक्षकों ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अमित चतुर्वेदी, विक्रम सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, राखी, रविकांत, जावेद, प्रवीण, प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed