फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Paramjeet murder case: Four police teams deployed to arrest the murderers

परमजीत हत्याकांड: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई

Fri, 04 Apr 2025 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Paramjeet murder case: Four police teams deployed to arrest the murderers
- लतीफपुर गांव में अभी भी पीएसी तैनात, कुछ लोग हिरासत में लिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर के परमजीत उर्फ गुल्ला हत्याकांड में नामजद हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। एक नामजद आरोपी को छोड़कर बाकी सभी छह आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। गांव में अभी भी पुलिस बल और पीएसी तैनात है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
बुधवार को लतीफपुर में परमजीत की कुछ लोगों ने चार गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसका साथी गुरमुख भी दो गोली लगने से घायल हो गया था। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें से गिरफ्तार किए गए घायल प्रभु सिंह का पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है, बाकी छह आरोपी अभी वांछित हैं। मृतक परमजीत के भाई साजन सिंह ने हत्या के आरोप में लतीफपुर के ग्राम प्रधान दिलदार सिंह के साथ किशनपुर निवासी प्रभु सिंह, बलबीर सिंह उर्फ छग्गा, फोता सिंह, हैप्पी सिंह सतनाम सिंह, दर्शन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजनों ने मृतक के शव को गांव के चौराहे पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। करीब चार घंटे बाद धरना-प्रदर्शन एसपी देहात राकेश मिश्रा, एसडीएम दीपक माथुर के आश्वासन पर समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पीड़ित परिवार के लोग सीओ अभिषेक पटेल से मिले। उन्होंने ग्राम प्रधान दिलदार सिंह सहित सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस टीम भी लगाई
एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने सभी आरोपियों की सीडीआर निकलवाई है। जिनका अध्ययन किया जा रहा है कि आरोपियों ने परमजीत की हत्या के लिए कब प्लान तैयार किया था और इसमें कौन शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम आसपास के जिलों के अलावा दिल्ली, हरियाणा में भी दबिश दे रही है। शुक्रवार को खादर क्षेत्र के गंगा किनारे के गांवों में भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।


आधा दर्जन लोगों को हिरासत में, पूछताछ जारी
एसपी देहात के अनुसार परमजीत उर्फ गुल्ला की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। घटनास्थल के समीप सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर मौजूद लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed