{"_id":"618bf92c259b7f6b5d091b6a","slug":"paralympic-players-to-be-honored-by-chief-minister-yogi-adityanath-and-union-minister-anurag-thakur-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेताओं का सम्मान: आज मेरठ में सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जनसभा को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेताओं का सम्मान: आज मेरठ में सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जनसभा को करेंगे संबोधित
Thu, 11 Nov 2021 12:43 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:43 AM IST
सार
मेरठ में गुरुवार यानी आज पैराओलंपिक खिलाड़ियों को सीएम योगी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यहां प्रदेशभर से करीब दो हजार खिलाड़ी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज यानी गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में 17 पैरालंपिक विजेताओं का सम्मान करेंगे। प्रदेशभर से दो हजार से ज्यादा दिव्यांग खिलाड़ी समारोह में शामिल हो रहे हैं। सीएम यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से साढ़े 11 बजे कृषि विवि पहुंचना था लेकिन उनके कार्यक्रम में कुछ विलंब हुआ। कुछ ही देर में सीएम मेरठ पहुंचेंगे। समारोह के लिए पैरालंपिक विजेता और प्रदेश के सभी जिलों से एक हजार से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी भी बुधवार रात में ही शहर में पहुंच गए। इनके स्वागत में खेलनगरी के चौराहे खासतौर पर सजाए गए हैं। मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के दिव्यांग खिलाड़ी सुबह नौ बजे तक समारोह स्थल पहुंच गए। इस दौरान शहर में जगह-जगह स्कूली बच्चे बैंड और पुष्पवर्षा से खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
वहीं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मंत्री उपेंद्र तिवारी और सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, आईजी प्रवीण कुमार ने भी तैयारियों का जायजा लिया। सभी विधायकों, मोर्चे के अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मोदीपुरम में आईआईएफएसआर संस्थान में भाजपा की पश्चिम क्षेत्र के मीडिया प्रभारियों आईटी एवं सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक करेंगे।
यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें