फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   paper aasaan to khil gaye muskaan

पेपर आसान तो खिल गई मुस्कान 

Tue, 06 Mar 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Mar 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
paper aasaan to khil gaye muskaan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई। जिले में 30 केंद्रों पर 133 विद्यालयों के 11568 छात्रों ने परीक्षा दी। बारहवीं के छात्रों ने अंग्रेजी, दसवीं के  छात्रों ने इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी का पेपर दिया। 12वीं में 11568 छात्र पंजीकृत थे, लेकिन 11,340 छात्र ही परीक्षा देने पहुंचे। पहले दिन ही 228 अनुपस्थित रहे। आसान पेपर देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं के छात्रों का अंग्रेजी का पेपर था। पेपर बहुत आसान रहा। सेंट जोंस स्कूल की प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन ने बताया पेपर आसान आया। छात्रों को खुद को स्कूल का हेड ब्वॉय, हेड गर्ल मानकर अनुशासनहीनता को कैसे रोकेंगे इस पर निंबध लिखना था। एप्लीकेशन में जॉब के लिए आवेदन पत्र लिखवाया गया। ऑर्डर प्लेसिंग लेटर लिखना था। मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में इंग्लिश एचओडी लीना शर्मा ने बताया पेपर अच्छा था, जो छात्र पढ़कर नहीं गए उनको पेपर लैंदी लगा।
विज्ञापन

छात्र 9.30 बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। चेकिंग के बाद छात्रों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। 10.30 बजे से पेपर शुरू हुआ। परीक्षा के सिटी कोआर्डिनेटर एचएम राउत ने बताया कुछ छात्र सत्र के बीच में स्कूल छोड़ देते या बोर्ड बदल लेते हैं, इस वजह से ये छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहते हैं। इंग्लिश इलेक्टिव की परीक्षा जेपी एकेडमी के एक छात्र ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपीएस में सर्वाधिक 38 छात्र अनुपस्थित
एमपीएस स्कूल के केंद्र पर सबसे ज्यादा 38 छात्र अनुपस्थित रहे। सेंट जोंस, सीवीपीएस दो केंद्रों पर 100 प्रतिशत उपस्थिति रही। जीटीबी में 1, केवी डोगरा में 9, केवी पंजाब में 22, केवी सिख लाइंस में 32, आर्मी में 9, दीवान में 4, एमपीजीएस कैंट में 1, आर्यंस में 4, वर्धमान में 1, गॉडविन में 2, कृष्णा में 13, गार्गी में 4, डीएमए 1 में 2, स्प्रिंग डेल्स में 10, ट्रांसलेम में 2, एसएनवीपी में 5, आईआईएमटी में 4, जेपी में 16, डीएवी में 1, एमपीजीएस में 7, बीडीएस में 3, केएल में 13, शताब्दी में 4, डीपीएसआई में 3, मिलेनियम में 8, डीपीएस में 8 व द्रोण स्कूल के परीक्षा केंद्र में 2 छात्र अनुपस्थित रहे।

दसवीं के छात्रों को आसान लगा पैटर्न
सीबीएसई दसवीं के छात्रों ने इस वर्ष सीसीई पैटर्न से अलग सीबीएसई पैटर्न पर पेपर दिया। पहली बार बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र पेपर देकर खुशी-खुशी परीक्षा कक्ष से बाहर निकले। दसवीं के छात्रों का इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी का पेपर था। पेपर आसान रहा। आज हिंदी का पेपर होगा। 


पोर्शिया की पोट्रेट न मिलने से हारा प्रिंस
आईसीएसई दसवीं के छात्रों क ा अंग्रेजी लिटरेचर का पेपर था। परीक्षा में छात्रों से राजकुमार की कहानी पूछी, जिसमें पोर्शिया का पोट्रेट के लिए प्रिंस ने बोर्ड चुना, जबकि वो पोट्रेट लेड में थी। राजकुमार की चूक ने उसे पोर्शिया से अलग कर दिया। सेंट थॉमस स्कूल में अंग्रेजी की शिक्षिका जिनी मोहन ने बताया पेपर आसान था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed