फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panic in Uttar Pradesh, teacher to shot dead

शिक्षक की कनपटी से सटाकर गोली मारी, मौत, शहर में दहशत

Sun, 08 Apr 2018 06:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Sun, 08 Apr 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
Panic in Uttar Pradesh, teacher to shot dead
शिक्षक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

शामली शहर के मोहल्ला दयानंदनगर में बदमाश ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ सिटी और शामली कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर मामले में की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


मोहल्ला दयानंदनगर न्यू बलभद्र मंदिर वाली गली में रहने वाले राकेश रुहेला (50) दिल्ली में एक स्कूल में पढ़ाते थे। रोजाना वह शामली से दिल्ली ट्रेन में आते जाते थे। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह दिल्ली से शामली रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से जब अपने घर जा रहे थे, तो घर के पास ही गली में बदमाश ने उनको गोली मार दी। उनको कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई, जिस कारण वह मौके पर ही गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के मकानों में रहने वाले लोग बाहर आए, तब तक बदमाश फरार हो गया था। इसके बाद राकेश के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उनको अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पढ़ें : Pics: दलित युवक को गोलियों से भून डाला, भारत बंद पर इसी गांव से उठी थी चिंगारी, शहर में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

Panic in Uttar Pradesh, teacher to shot dead
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान सूचना मिलने पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और शामली कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। राकेश के परिजनों से बातचीत करके पुलिस ने घटना के बारे में छानबीन शुरू की। 

सीओ सिटी ने बताया कि मामला रंजिशन हत्या का लग रहा है, क्योंकि राकेश के साथ किसी तरह की लूटपाट नहीं की गई। राकेश का मोबाइल फोन भी उसके बैग में मिला है। उसके मोबाइल से कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed