फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panic in Shahzadpur following leopard sighting; Forest Department team to arrive today.

Meerut News: शहजादपुर में तेंदुआ दिखने से दहशत, आज पहुंचेगी वन विभाग की टीम

Sun, 13 Sep 2026 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Panic in Shahzadpur following leopard sighting; Forest Department team to arrive today.
किसान के नलकूप पर नजर आया, पूर्व विधायक पहुंचे, एसडीएम से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव शहजादपुर के जंगलों में तेंदुए के लगातार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।
गांव शहजादपुर के जंगल में कैलाश मावी के नलकूप की छत पर तेंदुए के बैठे दिखाई देने के बाद से ही किसान भयभीत हैं। ग्राम प्रधान दीपक कुमार ने बताया कि कुछ किसानों को कैलाश मावी की नलकूप पर तेंदुए के बैठे होने की सूचना दी गई वह और अन्य ग्रामीण जैसे ही मौके पर पहुंचे तो सूचना सही मिली। जिससे उन्होंने वन विभाग को भी अवगत कराया लेकिन वन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जिसकी सूचना अब भाजपा पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी को भी दी गई। जिस पर श्री त्यागी ने गांव शहजादपुर में पहुंचे और एसडीएम मवाना से इस मामले में वार्ता की। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए अत्यंत महत्व है अगले महीने से गन्ना मिल चलने शुरू हो जाएंगे इसमें किसान गन्ने की फसल की अंतिम सिंचाई करने में लगा है और इस तरह से तेंदुए दिखाई देने से किसानों की जान को भी खतरा साबित हो सकता है। एसडीएम मवाना ने उन्हें घटनास्थल पर वन विभाग की टीम भेजने का आश्वासन दिया ।
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी वंदना फोगाट ने कहा कि गांव शहजादपुर में तेंदुए दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई है। टीम मौके पर जाकर मौके का दौरा कर चिंह्न् की जांच करेंगे और तेंदुए की लोकेशन का पता लगाएंगे। तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता है तब तक किसानों और ग्रामीणों को सलाह देते है कि किसान खेतों में जाते समय समूह बनाकर जाएं और दिन के उजाले में ही खेतों में जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed