फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panic grips area following leopard sighting; paw marks found in mango orchard.

Meerut News: तेंदुए की दस्तक से दहशत, आम के बाग में मिले पंजों के निशान

Tue, 16 Jun 2026 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Panic grips area following leopard sighting; paw marks found in mango orchard.
बहसूमा। अस्सा कोल मार्ग पर स्थित मनोज के आम के बाद में तेंदुए के पंजे के निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के अस्सा-कोल मार्ग पर स्थित आम के बाग में सोमवार रात तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। गांव निवासी मनोज कुमार के बाग में तेंदुए के पंजों के ताजा निशान भी मिले हैं। घटना के बाद से आसपास के किसानों और ग्रामीणों में भय का माहौल है।
सोमवार देर रात करीब 10 बजे मनोज कुमार के बागवान तालिब बाग में पानी देने गए थे। टॉर्च की रोशनी में उन्होंने आम के पेड़ों के बीच तेंदुए जैसा जानवर देखा। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत की तरफ भाग गया। मंगलवार की सुबह बाग में गीली मिट्टी में तेंदुए के पंजों के निशान मिले। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। परिजन बच्चों को घर से नहीं निकलने दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसान प्रमोद कुमार, सतीश ने बताया कि आसपास गन्ने और आम के बाग ज्यादा हैं। तेंदुआ कहीं भी छिप सकता है। ग्रामीण शाम होते ही घर में दुबक गए हैं। मनोज कुमार ने कहा रात में बाग की रखवाली करना मुश्किल हो गया है। किसान दिनेश कुमार, हरपाल व ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन रेंजर खुशबू उपाध्याय का कहना है कि तेंदुए का होना कोई बड़ी बात नहीं है। यह क्षेत्र सेंक्चुअरि क्षेत्र से सटा हुआ है। देखने पर पंजे के निशान तेंदुए के बच्चे के ही लग रहे हैं। आसपास के इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को रात में अकेले खेत पर न जाने की सलाह दी गई है।

बहसूमा।  अस्सा कोल मार्ग पर स्थित मनोज के आम के बाद में तेंदुए के पंजे के निशान

बहसूमा। अस्सा कोल मार्ग पर स्थित मनोज के आम के बाद में तेंदुए के पंजे के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed