फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panic due to fighting, firing over dispute over removal of vehicle

Meerut News: गाड़ी हटाने के विवाद में मारपीट, फायरिंग से दहशत

Fri, 08 Nov 2024 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Panic due to fighting, firing over dispute over removal of vehicle
सरधना। नगर के मोहल्ला कमरानवाबान में रास्ते से बाइक हटाने को लेकर आरोपियों ने गाड़ी चालक के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने युवक के घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाई। युवक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला कमरानवाबान निवासी सोफिया अली खान ने तहरीर में बताया कि उसका पति अरशद किराए पर गाड़ी चलाता है। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे वह टाटा ऐश को पार्किंग में खड़ा करने जा रहा था। वह कालंद चुगी पर पहुंचा तो बीच सड़क पर दो युवक बाइक को रोककर खड़े थे। अरशद ने बाइक हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कर समझौता करा दिया। आरोपी युवक अपने साथ अज्ञात आरोपियों को लेकर उसके घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed