{"_id":"684c8d2b74689ee185049247","slug":"panchvati-won-the-luhan-sports-cricket-tournament-meerut-news-c-72-1-mrt1058-135230-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचवटी ने लुहान स्पोर्ट्स क्रिकेट प्रतियोगिता जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचवटी ने लुहान स्पोर्ट्स क्रिकेट प्रतियोगिता जीती
विज्ञापन
मेरठ। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में चल रही लुहान स्पोर्ट्स क्रिकेट प्रतियोगिता में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने तीनों मैच जीतकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला शुक्रवार को पंचवटी और मिश्रा स्पोर्ट्स के बीच हुआ। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 186 रन का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से नव्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 63 रन की पारी खेली।
कप्तान हर्ष राणा ने 39, उमंग यादव ने 33 व लक्षित राणा ने 19 रन का योगदान दिया। मिश्रा स्पोर्ट्स के गेंदबाज अक्षय यादव, आर्यन सिंह, अक्षित सिंह, प्रियांश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिश्रा स्पोर्ट्स की टीम 32.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी। अमित कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 118 रन बनाए। आर्यन सिंह ने 16 रन की पारी खेली।
पंचवटी के गेंदबाज चिराग, आयुष तोमर, आर्यन शुभ, गुर्जर, तुषार पाल व हर्ष राणा ने एक-एक विकेट लिया पंचवटी। पंचवटी की टीम ने दो रन से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। मैच के मैन ऑफ द मैच हर्ष राणा, मैन ऑफ द सीरीज अमित कुमार को चुना गया। इस मौके पर शिवम चौधरी, कोच उमेश कुमार, दानवीर सिंह, अंकित राठी आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।