फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchvati team reaches final after defeating DMA.

Meerut News: डीएमए को हराकर फाइनल में पहुंची पंचवटी की टीम

Thu, 16 Jul 2026 07:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Panchvati team reaches final after defeating DMA.
पंचवटी एकेडमी की टीम मैच जीतकर फाइनल में पहुंची
6 विकेट लेने वाले हर्ष राणा बने प्लेयर ऑफ द मैच
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रठ। गढ़ रोड स्थित सिसौली फ्रैंड्स क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और डीएमए क्रिकेट एकेडमी के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें पंचवटी की टीम ने शानदार जीत प्राप्त की और फाइनल में प्रवेश किया।

पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.5 ओवर में 161 रन बनाए। टीम की ओर से इशांत ने 26, हर्ष ने 24, रन बनाए। डीएमए की ओर से गेंदबाजी करते हुए दैविक धनकर ने 4 विकेट लिए। 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएमए क्रिकेट एकेडमी की टीम 14.3 ओवर में मात्र 48 रन ही बना सकी। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में हर्ष राणा ने 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। पंचवटी की टीम ने 113 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। प्लेयर ऑफ द मैच हर्ष राणा और फाइटर ऑफ द मैच दैविक को चुना गया। कोच उमेश, हेड कोच चेतन, तुषार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed