{"_id":"5e3491d08ebc3e4b471b91a8","slug":"panchkalyanak-mahotsva-started-mawana-news-mrt466617563","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर। जंबूद्वीप स्थल भगवान शांतिनाथ समवसरण जिनमंदिर के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण पूर्वक हुआ।
परमपूज्य भारत गौरव गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी की पावन प्रेरणा से इस समवसरण का निर्माण सुभाष चंद जैन साहू, मंगला साहू ने अपने द्रव्य से करने का सौभाग्य प्राप्त किया। सर्वार्थ सिद्धि योग में ध्वजारोहण किया गया। पूर्व दिशा की ओर लहराते हुए मंगल कार्यक्रम का संदेश प्रसारित किया। इस अवसर पर पूज्य गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी ने सभी को अपना मंगल आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह अनुष्ठान सभी के लिए यश और कीर्ति बढ़ाने वाला हो, सर्वकार्य को सिद्धि करने वाला हो। इसी क्रम में प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माताजी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रेषित किया। इस अवसर पर मुनि श्री निशंकभूषण जी महाराज ने पावन सानिध्य प्रदान किया। सभी भक्तों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। संपूर्ण विधिविधान प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन हस्तिनापुर एवं पं. दीपक उपाध्ये-सांगली के द्वारा संपन्न कराया जा रहा है।
संस्थान के मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि यह अनुष्ठान सात दिन तक चलने वाला है। जिसमें भगवान के पंचकल्याणक एवं योगमंडल की क्रियाएं संपन्न की जाएंगी। जिसमें मुख्य रूप से संस्थान के कोषाध्यक्ष सुनील जैन, मनोज जैन, राकेश जैन, चिरंजीलाल कासलीवाल, श्रीपाल जैन, श्री ज्ञानमती भक्तमंडल की महिलाएं भी सम्मिलित हुईं। कर्नाटक से आए हुए भक्तमंडल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इसी क्रम में मध्याह्न में चार बजे अंकुरारोपण की विशेष क्रियाएं संपन्न कीं।