{"_id":"5ff8b8ee8ebc3e31f401402e","slug":"panchayat-held-in-chhur-village-farmers-will-travel-to-delhi-tomorrow-sardana-news-mrt519584880","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुर गांव में हुई पंचायत, कल दिल्ली के लिए कूच करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुर गांव में हुई पंचायत, कल दिल्ली के लिए कूच करेंगे किसान
विज्ञापन

सरधना। छुर गांव में शुक्रवार को किसानों की पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कानूनों को वापस नहीं लेने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया गया। उन किसानों को श्रद्धांजलि दी गई, जिनकी इस आंदोलन के दौरान मौत हुई है। जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इन कानून के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया।
छुर गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार किसान पंचायत का आयोजन किया गया। वक्ता किसानों ने केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों के लिए निंदा प्रस्ताव पारित किया। पंचायत के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी गई कि तीनों कानूनों को जल्द वापस नहीं लिया गया तो इस आंदोलन को किसान ओर तेज करेंगे। पंचायत में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इन तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान ही नहीं, बल्कि 36 बिरादरी के लोग रविवार 10 जनवरी को दलबल के साथ दिल्ली के लिए कूच करेंगे। पंचायत की अध्यक्षता इकबाल तथा संचालन जगमोहन प्रधान ने किया।
इस मौके पर वक्ता तालान खाप के चौधरी सुधीर तालियान, ऋषिपाल सिंह पूर्व प्रधान, बिशन सिंह प्रधान पति, सिकंदर पूर्व प्रधान, कृष्णपाल सिंह अध्यक्ष, रविंद्र, सोनू, गंगा, विपिन कुमार जिला पंचायत सदस्य, मदन पहलवान, रविंद्र पहलवान, नाहर सिंह, महावीर सिंह, धीरेंद्र सिंह, संसार सिंह आदि रहे।