फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayat held in case of land grab of NRI

एनआरआई की भूमि हड़पने के मामले में हुई पंचायत

Sun, 08 Aug 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Panchayat held in case of land grab of NRI
एनआरआई की भूमि हड़पने के मामले में हुई पंचायत
विज्ञापन

फलावदा। एनआरआई धर्मपाल की साढे़ तीन बीघा कृषि भूमि हड़पने के मामले में पुलिस जांच में जालसाजी के सबूत सामने आए हैं। पुलिस ने जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। वहीं, गर्दन फंसने की आशंका के चलते आरोपी पक्ष ने समझौते के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार रात इस मामले को लेकर गांव गडीना में पंचायत हुई, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकल सका।
गांव गड़ीना निवासी धर्मपाल कई दशक से दक्षिण अफ्रीका में रह रहे हैं। इसी बीच एक शातिर ने फर्जी धर्मपाल बनकर उसकी कृषि भूमि दूसरे के नाम कर दी। दाखिल खारिज के बाद यह भूमि दूसरे व्यक्ति को बेच दी गई। धर्मपाल के भतीजे इंद्रजीत ने दाखिल खारिज के समय आपत्ति दाखिल की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका से लौटे एनआरआई ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से धोखाधड़ी की शिकायत की। मंडलायुक्त द्वारा बैठाई गई जांच में थाना पुलिस ने गहन पड़ताल की। सूत्र बताते हैं कि पुलिस की जांच में एनआरआई द्वारा की गई शिकायत के आरोप सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस के शिकंजे से बचने की कवायद में आरोपियों ने पीड़ित पक्ष से समझौते के प्रयास में शुक्रवार रात गांव में पंचायत की। लेकिन पंचायत में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed