{"_id":"6836087f293f4adf5504ffc4","slug":"panchayat-elections-bigwigs-busy-looking-for-seats-to-win-meerut-news-c-27-1-smrt1008-150918-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : अपनी जीत के लिए सीट की तलाश में जुटे दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : अपनी जीत के लिए सीट की तलाश में जुटे दिग्गज
Wed, 28 May 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 28 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बदलते मौसम में ग्रामीण अंचल में पंचायत चुनाव माहौल दिनोंदिन बदल रहा है। ग्राम प्रधान, जिपं अध्यक्ष, सदस्य पद एवं ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार चुनावी रंग में रंग गए। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य और ब्लाक प्रमुख पदों के दावेदारों ने अपनी सीट को सुरक्षित करने में जुट गए हैं।
जिले में 1123 ग्राम पंचायतें, 58 जिला पंचायत सदस्य पद की सीट और करीब 14 सौ क्षेत्रीय पंचायत सीट हैं। हर पंचायत में ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य निर्वाचन आयोग और पंचायती राज विभाग सक्रिय हो गए हैं। चुनाव समय पर कराने के लिए कमर कस ली है। विभाग की ओर से पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होगी। पंचायत चुनाव में आरक्षण सीट का गणित न बिगाड़ दे। इसलिए दावेदार दो से तीन सीटों को तलाश कर रहे हैं। जो सीट जीत के लिए आसान होगी। नेताजी वहां से अपना नामांकन कराकर अपने लक्ष्य को पुरा करने में जुट ए हैं। दावेदारों ने अपने क्षेत्र में अपना जनसंपर्क करना शुरू कर दिया। सत्ताधारी नेता अपने चिन्हित क्षेत्र में विकास कार्यों को तबज्जो दें रहे हैं।