फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat election : No change in reservation list

पंचायत चुनाव : आरक्षण सूची में बदलाव नहीं, 15 को होगा अंतिम प्रकाशन

Fri, 12 Mar 2021 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
panchayat election : No change in reservation list
पंचायत चुनाव : आरक्षण सूची में बदलाव नहीं, 15 को होगा अंतिम प्रकाशन
विज्ञापन

- 475 आपत्तियों का निस्तारण पूरा, पावली खास से आईं 200 आपत्तियां
मेरठ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची की आपत्तियों के निस्तारण का आज अंतिम दिन है। हालांकि अब तक आई 475 आपत्तियां निस्तारित की जा चुकी हैं। इतनी आपत्तियों के बावजूद आरक्षण सूची में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। 13 मार्च को द्वितीय शनिवार और 14 मार्च को रविवार होने के कारण अब 15 मार्च को ही आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक सिन्हा का कहना है कि समिति ने आपत्तियों का निस्तारण लगभग पूरा कर लिया है। जिलाधिकारी के बालाजी के हस्ताक्षर के बाद ही अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उसमें से एक भी आपत्ति पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसलिए आरक्षण सूची में कोई बदलाव नहीं होगा। पहले से ही विभाग ने शासन द्वारा दिए गए फार्मूले के आधार पर आरक्षण तय किया था।
विज्ञापन

दौराला के पावली खास गांव के लिए 200 आपत्तियां भेजी गईं। एक ही गांव के लिए इतनी आपत्तियों को देखकर विभाग के अधिकारी भी चौंक गए। वहीं, ब्लॉक और जिला स्तर पर मिलाकर 475 आपत्तियां रहीं। इनका निस्तारण पूरा कर लिया गया है। इतनी आपत्तियों के बावजूद आरक्षण सूची पर कोई असर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अवैध शराब की बिक्री हो तो नियंत्रण कक्ष पर दे जानकारी
मेरठ। पंचायत चुनाव के दौरान अगर आपके क्षेत्र में अवैध या फिर कच्ची शराब बेची जा रही है तो डीएम नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 7983960374 पर जानकारी दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

होली पर भी शराब की तस्करी बढ़ जाती है। इसके चलते पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग अलर्ट हुआ है। आबकारी निरीक्षकों के हेल्पलाइन नंबरों के साथ पोस्टर भी चस्पा करवाए जा रहे हैं। वहीं, गांवों में चौकीदारों के साथ ही जिम्मेदार लोगों से भी सूचनाएं देने में सहयोग की अपील की गई है। जिला आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव और होली को देखते हुए छह निगरानी टीमें बनाई गई हैं। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed