{"_id":"637a96ba9759a151490e339b","slug":"panchayat-did-social-boycott-of-ajay-tank-s-killers-city-news-mrt614493535","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय टांक के हत्यारोपियों का पंचायत ने किया सामाजिक बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय टांक के हत्यारोपियों का पंचायत ने किया सामाजिक बहिष्कार
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। अजय टांक हत्याकांड में वाल्मीकि समाज की रविवार को तेल मंडी कासमपुर स्थित वाल्मीकि मंदिर में पंचायत हुई। कलीराम गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने सर्वसम्मति से आरोपी भूषण करोत्तिया, विजय गांधी व मिथुन करोत्तिया के परिवार का समाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया। साथ ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
22 अक्तूबर को घर में घुसकर अजय टांक पर सागर, अमन, गांधी और तीन अज्ञात ने हमला किया था। 24 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने सागर, अमन, गांधी और तीन अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। अमन और सागर को जेेल भेज दिया गया है, जबकि चार आरोपी फरार चल रहे हैं। पंचायत में सभी आरोपियों के परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वाल्मीकि समाज का कोई भी व्यक्ति न तो अपने किसी कार्यक्रम में उन्हें शामिल करेगा न ही उनके किसी कार्यक्रम में जाएगा। इन्हें बुलाने वाले व्यक्ति का भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
इस मौके पर अरुण रघुवंशी, भाजपा नेता संजीव मंगवाना, शैलेंद्र वाल्मीकि, राजीव पवार, सुंदरलाल भारती, कैलाश भारती, ताराचंद, अजय मंगवाना, अशोक, पिंटू, अंकुर, किशोर, रमेश, सूरज, जयपाल सिंह, विजय, सनी, कुलदीप, रेनू, उषा, शीला, सूरजमुखी, सुमन, दीपा, सुनीता, सरोज, प्रकाशी आदि मौजूद रहे।