{"_id":"7401dcd628b8d4fef6ec99ec429933c0","slug":"panchayat-chunav-meerut-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को दस वार्ड में नहीं मिल रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को दस वार्ड में नहीं मिल रहे प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 21 Sep 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत चुनाव में वार्ड आरक्षण की सूची जारी हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन भाजपा अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। इसके पीछे जहां कुछ वार्ड में दावेदारों की लंबी लाइन लगना है तो 34 में से अभी भी दस वार्ड ऐसे हैं, जहां पर पार्टी को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में पार्टी कोर कमेटी के सामने एक नया संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा की जिला कोर कमेटी की शनिवार को बैठक हुई, जिसमें अब तक आए आवेदनों पर गहनता से चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान जो सबसे अहम बात सामने आई, वह दस वार्डों में दावेदारों का न मिलना था। इनमें प्रमुख रूप से वार्ड 2, 16, 30, 31 और 32 ऐसे हैं जहां दावेदार नहीं है। जबकि पांच वार्ड ऐसे हैं, जहां पर गंभीर और प्रभावशाली दावेदाराें के आवेदन नहीं है।
विज्ञापन
पार्टी में सबसे ज्यादा मंथन जिला पंचायत अध्यक्ष सीट को लेकर हैं। क्योंकि पार्टी का मानना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पाने के लिए उसे कम से कम दस सीटों पर जीत जरूरी है और उसमें भी ऐसे विजेता होने चाहिए जो पार्टी के लिए पूर्ण समर्पित हों और जीत के बाद पाला बदल न कर सके। हालांकि पार्टी 34 में से 20 सीट पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है। यदि ऐसा नहीं होता है तो कम से कम दस सीट उसे जिला पंचायत अध्यक्ष की दौड़ में शामिल कर सकती हैं। इसी पर जोर देते हुए पार्टी कोर कमेटी प्रत्याशी चयन पर जोर दे रही है।
विज्ञापन