फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat chunav meerut

कांग्रेस नेता दयानंद गुप्ता के पुत्र साइकिल पर सवार

Sat, 19 Sep 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Sat, 19 Sep 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav meerut
कांग्रेस नेता दयानंद गुप्ता के बेटे अजय अग्रवाल शुक्रवार को लखनऊ में साइकिल पर सवार हो गए। अजय की चाची सपा नेत्री एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल के प्रयासों पर कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने पार्टी कार्यालय में उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन


अजय अग्रवाल के सपा में आने के साथ जिला पंचायत चुनाव की राजनीति और ज्यादा गरमा गई है। अब सीधे-सीधे अध्यक्ष पद जहां सामान्य की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है, वहीं मुकाबला भी शाहिद मंजूर बनाम सरोजनी अग्रवाल तय है।
विज्ञापन


जिला पंचायत की राजनीति में दयानंद गुप्ता परिवार का अच्छा दखल रहा है। दयानंद गुप्ता जहां वर्ष 2000 से 2005 तक  जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, वहीं उनके छोटे भाई की पत्नी डॉ. सरोजनी अग्रवाल जो कि इस समय सपा कोटे से एमएलसी हैं, वह भी वर्ष 1995 से 2000 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दयानंद गुप्ता जहां कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहे और कुछ समय के लिए रालोद में जाकर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। वहीं डॉ. सरोजनी अग्रवाल पिछले डेढ़ दशक से सपा में है और दूसरी बार लगातार एमएलसी चुनी गई हैं।
इस बार जिला पंचायत चुनाव आरक्षण की सुगबुगाहट के साथ ही कयास लगाए जाने लगे थे कि डॉ. सरोजनी अग्रवाल अपने परिवार से किसी को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी का दावेदार बनाने के लिए उत्सुक हैं।

ऐसे में दयानंद गुप्ता के बेटे पर ही सबकी नजर लगी हुई थी। यह कयास शुक्रवार को पूरी तरह सही निकले और डॉ. सरोजनी अग्रवाल ने अपने भतीजे अजय अग्रवाल को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की मौजूदगी में सपा ज्वाइन कराई।

इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर घमासान मचा हुआ है। कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर अपने पुत्र नवाजिश मंजूर को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने का सपना संजोय हुए हैं। जिसे लेकर पहले ही वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह और शाहिद मंजूर के बीच कमान खिंच चुकी है।

अब शाहिद मंजूर की धुर विरोधी डॉ. सरोजनी अग्रवाल का अपने भतीजे को सपा में लाना साफ बता रहा है कि मुकाबला अब सपा में ही त्रिकोणीय होगा। दयानंद गुप्ता और डॉ. सरोजनी परिवार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तीसरी बार अपने पास रखने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।

युवा उद्यमी हैं अजय अग्रवाल

दयानंद गुप्ता के पुत्र अजय अग्रवाल ने बीटेक और एमबीए किया है। उद्यमी होने के साथ ही वह खरखौदा के पास हापुड़ रोड स्थित मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर भी हैं। अजय अग्रवाल के साथ संजीव त्यागी, पंकज त्यागी, सर्वेश मिश्रा, टीकाराम, सलीम, आशीष गुप्ता भी सपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed