फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayat assistants protested against being included in the digital crop survey

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शामिल किए जाने पर पंचायत सहायकों ने जताया विरोध

Thu, 04 Sep 2025 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants protested against being included in the digital crop survey
सरधना। सरूरपुर खुर्द और सरधना ब्लॉक के पंचायत सहायकों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के विरोध सीडीओ को ज
सरधना। सरूरपुर खुर्द और सरधना ब्लॉक के पंचायत सहायकों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे 2025 में शामिल किए जाने के आदेश का कड़ा विरोध जताया है। बृहस्पतिवार को सभी पंचायत सहायक विकास भवन पहुंचे और इस मुद्दे पर अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

पंचायत सहायकों ने शासनादेश के तहत खरीफ सत्र 2025 से शुरू किए गए डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में उनकी भागीदारी को लेकर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इस कार्य में शामिल करने से पूर्व उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया जाना चाहिए। इस दौरान सहायकों ने मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और आपत्तियों को विस्तार से रखा। साथ ही उन्होंने पंचायती राज अधिकारी वरिंदर सिंह से भी वार्ता की और ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने सहायकों को उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अंजली शर्मा, मोहम्मद चांद, शिवानी, रोहित प्रजापति, सीमा, काजल, आमिर, विनीता, रोहित सैनी और शिल्पा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed