{"_id":"68a718bfe75a88237304023b","slug":"panchayat-assistants-are-adamant-on-boycotting-crop-survey-submitted-memorandum-to-bdo-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109389-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉप सर्वे के बहिष्कार पर अड़े पंचायत सहायक, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉप सर्वे के बहिष्कार पर अड़े पंचायत सहायक, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Thu, 21 Aug 2025 06:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 21 Aug 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
सरधना। विकास खंड सरधना के पंचायत सहायकों ने क्रॉप सर्वे का बहिष्कार करते हुए मंगलवार को खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सभी पंचायत सहायक एकजुट होकर कार्यालय पहुंचे और अपनी आपत्तियों को स्पष्ट करते हुए सर्वे में भाग न लेने की घोषणा की।
ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने सर्वे के कार्य को अपने कार्यक्षेत्र से बाहर बताया और इसे असंवैधानिक करार देते हुए इससे मुक्त किए जाने की मांग की। पंचायत सहायकों का कहना है कि यह कार्य कृषि विभाग का है, जिसे जबरन पंचायत सहायकों पर थोपा जा रहा है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुनीत भाटी, एडीओ पंचायत सुनील कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो वे आगे आंदोलन करने को विवश होंगे। ज्ञापन देने वालों में पंचायत सहायक मो. शाहनवाज, रोहित सैनी, मोनू तोमर, अंकित कुमार, अभिषेक, आयुषी सोम, शिल्पा उपाध्याय, मोनिका आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।