फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayat assistants and secretaries were informed about ways to increase income.

Meerut News: पंचायत सहायकों और सचिवों को आय बढ़ाने की जानकारी दी

Mon, 24 Aug 2026 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants and secretaries were informed about ways to increase income.
सरूरपुर। ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। विकासखंड सरूरपुर खुर्द के पंचायत सहायकों व पंचायत सचिवों का सोमवार को एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों की अपनी आय बढ़ाने और आय संबंधी पोर्टल के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षक जुल्फकार और बबीता नागर ने प्रतिभागियों को स्वयं के आय स्रोत बढ़ाने, पोर्टल पर कार्य करने तथा आय के संभावित स्रोतों की पहचान के बारे में बताया। उन्होंने पंचायत की आय बढ़ाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का विश्लेषण और प्रभावी रणनीति तैयार करने की जानकारी भी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्राम पंचायतें तालाबों के पट्टे, पानी की आपूर्ति, घर-घर कूड़ा संग्रहण, प्लास्टिक कचरे, गोशाला की खाद और विभिन्न सेवाओं के लिए उपयोग शुल्क लेकर अपनी आय बढ़ा सकती हैं। पंचायतों की आय बढ़ने से गांव में विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे। इस मौके पर प्रशिक्षक एवं सह प्रबंधक चरनजीत, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सरूरपुर खुर्द नीरज कुमार और सहायक विकास अधिकारी पंचायत सरधना सुनील कुमार समेत पंचायत सचिव व पंचायत सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed