फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchavati won the match with Tushar's century

Meerut News: तुषार की शतकीय पारी से पंचवटी ने मैच जीता

Sun, 14 Dec 2025 06:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
Panchavati won the match with Tushar's century
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। घाट रोड स्थित श्रीनाथ क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को अंडर-13 का मैच खेला। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और भारत क्रिकेट एकेडमी के बीच हुए मैच में पंचवटी ने छह विकेट से जीत प्राप्त की। पंचवटी की ओर से तुषार पाल ने शतकीय पारी खेली और सभी को आकर्षित किया।
भारत क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में दो विकेट खोकर पंचवटी एकेडमी को 246 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया। इसमें शुभंकर ने शानदार बल्लेबाजी कर नाबाद 73 रन बनाए। लकी ने 66 और अनमोल ने 48 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से हर्ष व आयुष ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी की टीम ने 23.3 ओवरो में चार विकेट खोकर 247 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से तुषार पाल ने ताबड़तोड़ 71 बॉल पर 119 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। रौनक ने भी ताबड़तोड़ 49 रनों की पारी खेली। लक्षित ने 24 व राठी ने 23 रनों का अहम योगदान दिया। भारत की ओर से गेंदबाज अनमोल दो, मुशर्रफ ने एक विकेट लिया। पंचवटी की टीम ने छह विकेट से जीत प्राप्त की। कोच उमेश ने तुषार पाल को मैन ऑफ द मैच के सम्मान से नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed