{"_id":"68c2bcaf8f98f8e7090c3398","slug":"panchavati-cricket-academy-won-the-match-by-three-wickets-meerut-news-c-72-1-mct1009-140339-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने तीन विकेट से मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने तीन विकेट से मैच जीता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर बृहस्पतिवार को अंडर 17 वर्ग में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने तीन विकेट से जीत प्राप्त की।
नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में सभी विकेट खोकर पंचवटी एकेडमी को 118 रन का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से दक्ष चौधरी ने 39, वेदांत ने 26 रन का योगदान दिया। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज वंश सेन तीन, आर्यन चपराना, यश कोहली ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 30.2 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
टीम की ओर से तुषार पाल ने 39, सक्षम नैन ने 28 व विवेक चौहान ने 23 रन की पारी खेली। नीलकंठ की ओर से दक्ष चौधरी ने चार विकेट लिए। पंचवटी ने तीन विकेट से मैच जीता और बढ़त बनाई। वंश सेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोच उमेश ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।